Vistaar NEWS

Dindori News: नेशनल हाईवे पर धंसी यात्री बस, 4 घंटे लगा लंबा जाम, सड़क निर्माण पर उठे सवाल

National Highway Traffic Jam

नेशनल हाईवे पर धंसी बस

इनपुट-अनिल साहू

Dindori News: डिंडोरी में शहपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत करौंदी गांव के पास जबलपुर-अमरकंटक नेशनल हाईवे पर सड़क की बदहाली ने एक बार फिर व्यवस्थाओं की पोल खोल दी. हाईवे पर बने गहरे गड्ढों में बस और ट्रक फंस जाने से करीब चार घंटे तक लंबा जाम लगा रहा, जिससे सैकड़ों वाहन और यात्री परेशान रहे. सूचना पर प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर फंसे वाहनों को बाहर निकाला और वैकल्पिक व्यवस्था से यातायात बहाल कराया.

पाइप लाइन विस्तार के लिए खोदा गया सड़क

बताया जा रहा है कि पीएचई के ठेकेदार द्वारा पाइप लाइन विस्तार के लिए हाईवे की खुदाई की गई थी. वहीं नहर से लगातार हो रहे पानी के रिसाव के कारण सड़क कमजोर हो गई, जिससे बस का पहिया धंस गया और बड़ा हादसा टल गया. इस दौरान मौके से गुजर रहे डिंडोरी विधायक ओमकार सिंह मरकाम भी रुके. उन्होंने सड़क निर्माण की गुणवत्ता और संबंधित एजेंसियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए मामले को विधानसभा में उठाने की बात कही.

ये भी पढ़ें-Shahdol News: जादू-टोने के शक में खौफनाक कत्ल, दो भाइयों ने कुल्हाड़ी से काट दिया गला, रूंह कंपा देगी ये वारदात

चार घण्टे बाद खुला जाम

शहपुरा तहसीलदार आर.पी. मार्को ने बताया कि जाम खुलवा दिया गया है और आवागमन सामान्य कर दिया गया है. वहीं निर्माण एजेंसी के मैनेजर का कहना है कि सड़क निर्माण का कार्य अभी जारी है. हालांकि, सवाल यह है कि नेशनल हाईवे पर ऐसी स्थिति दोबारा न बने, इसके लिए जिम्मेदार विभाग स्थायी समाधान कब करेगा.

Exit mobile version