Jabalpur: बरगी डैम हादसा, जांच आयोग का कार्यकाल 2 महीने के लिए बढ़ा, अब 2027 में पेश करनी होगी रिपोर्ट
बरगी डैम हादसा, जबलपुर
Jabalpur Bargi Cruise Accident: जबलपुर बरगी डैम हादसे की जांच कर रही एक सदस्यीय जांच कमेटी का कार्यकाल बढ़ा दिया गया है. इसे दो महीने बढ़ाया गया है. अब जांच आयोग को 9 जनवरी 2027 को जांच रिपोर्ट पेश करनी होगी. मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के रिटायर्ड जस्टिस संजय द्विवेदी की अध्यक्षता में जांच की जा रही है.
तीन महीने में रिपोर्ट देनी थी
दरअसल, जबलपुर में नर्मदा नदी पर स्थित बरगी डैम में क्रूज के डूबने से 13 लोगों की मौत हो गई. मामले की जांच के लिए उच्च न्यायालय के रिटायर्ड जस्टिस संजय द्विवेदी की अध्यक्षता में एक सदस्यीय समिति गठित की गई. कमेटी को तीन महीने के भीतर रिपोर्ट पेश करना था लेकिन समिति नहीं कर सकी. 6 महीने गुजरने के बाद भी रिपोर्ट सामने नहीं आई. अब दो महीने की अतिरिक्त मोहलत दी गई है.
हादसे में पांच बड़ी लापरवाही सामने आई थी
- क्रूज का इंश्योरेंस ही नहीं था.
- मौसम को लेकर किसी तरह की चेतावनी नहीं मिली और ना ही कोई मॉनिटिरिंग सिस्टम था.
- सेफ्टी प्रोटोकॉल की अनदेखी की गई थी.
- रेस्क्यू सिस्टम फेल रहा और जांच से पहले ही क्रूज को तोड़ दिया गया.
आयोग को किन बिंदुओं पर जांच रिपोर्ट देनी है?
- इनलैंड वेसल्स एक्ट 2021 के प्रावधानों की जांच की जाएगी. इसके साथ ही बोट सेफ्टी गाइडलाइंस 2017 का पालन हो रहा है या नहीं देखा जाएगा.
- समिति को क्विक रिस्पॉन्स टीम (QRT) के गठन का सुझाव भी देना है कि क्रूज के सफर के दौरान क्या प्रोटोकॉल होने चाहिए.
- स्टैण्डर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (SOP) तैयार की जाएगा. वाटर एक्टिविटी के दौरान कैसे सावधानियां बरती जाए.
क्या है पूरा मामला?
30 अप्रैल 2026 की शाम बरगी डैम में क्रूज डूबने से 13 लोगों की मौत हो गई थी. मृतकों में 8 महिलाएं और 4 बच्चे शामिल थे. करीब 60 घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद सभी शव बाहर निकाले गए थे. हादसे के दौरान वहां मौजूद जल निगम के इंटेकवेल पर कार्यरत 22 से अधिक मजदूरों ने 28 लोगों की जान बचाई थी.



