जबलपुर: फरार सीएसपी नेहा पच्चीसिया को बड़ा झटका, HC ने FIR रद्द करने की याचिका की खारिज

मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय से निलंबित और फरार चल रही सीएसपी नेहा पच्चीसिया की एफआईआर रद्द करने वाली याचिका खारिज कर दी गई है.
MP High Court

नेहा पच्चीसिया की एफआईआर रद्द करने वाली याचिका खारिज

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने निलंबित और फरार चल रही सीएसपी नेहा पच्चीसिया को बड़ा झटका देते हुए उनके खिलाफ दर्ज एफआईआर निरस्त करने की याचिका खारिज कर दी है. सुनवाई के दौरान न्यायमूर्ति आनंद पाठक और न्यायमूर्ति रामकुमार चौबे की पीठ ने स्पष्ट किया कि मामले में सामने आए गंभीर तथ्यों की निष्पक्ष जांच अत्यंत आवश्यक है, इसी वजह से शुरुआती चरण में आपराधिक मामले को समाप्त करने का कोई आधार नहीं बनता है.

दरअसल निलंबित और फरार चल रही सीएसपी नेहा पच्चीसिया पर कटनी के चर्चित छब्बू कोल हत्याकांड की जांच के दौरान पद के दुरुपयोग और दबाव बनाकर जमीन की रजिस्ट्री कराने का आरोप लगा है.

क्या है पूरा मामला?

पूरा मामला जमीन विवाद जुड़ा हुआ है. कटनी के कुठला थाना क्षेत्र में रहने वाले रमेश लोधी नाम के शख्स के बेटे पर एक आदिवासी युवक की हत्या का आरोप लगा. कानूनी कार्रवाई के बाद उसे जेल भेज दिया गया. आरोप लगाते हुए रमेश ने कहा कि केस में राहत दिलवाने के नाम पर 15 लाख रुपये की मांग की गई.

जब रमेश ने कहा कि वह इतनी बड़ी रकम नहीं दे सकता है. बताया कि दबाव डालकर अपनी दो हेक्टेयर जमीन का एक हिस्सा बेचने के लिए कहा गया, इससे रकम की व्यवस्था हो जाएगी. रमेश की जिस जमीन का सौदा हुआ उसकी कीमत 82 लाख रुपये थी. रमेश के परिवार ने बताया कि डील 1.07 करोड़ रुपये हुई जबकि उन्हें मात्र 18 लाख मिले. इस पूरे मामले में नेहा पच्चीसिया की भूमिका संदिग्ध रही.

सीएम ने किया निलंबित

बता दें कि मामले की जानकारी सामने आने के बाद प्रशासन और पुलिस विभाग में भी हलचल मच गई. आरोपों को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कार्रवाई के निर्देश दिए. इसके बाद सीएसपी नेहा पच्चीसिया को निलंबित कर दिया गया था.

📺 Vistaar News Live TV

ज़रूर पढ़ें