Chhatarpur News: छतरपुर जिले की गौरिहार जनपद पंचायत अंतर्गत खड्डी गांव की छोटी नदी में आसपास हो रही भारी बारिश के कारण जलस्तर अचानक बढ़ गया है. नदी उफान पर आने से पानी पुल के ऊपर से बह रहा है, जिससे सामान्य आवागमन पूरी तरह ठप हो गया है प्रशासन द्वारा उफनती नदियों और नालों के पास न जाने तथा दूरी बनाए रखने का सख्त अलर्ट जारी किया गया है. इसके बावजूद, मजबूरी और लापरवाही के चलते लोग अपनी जान जोखिम में डालकर नदी पार करने को मजबूर हैं.
ट्रेलर से नदी कर रहे पार
दरअसल यहां पर मौजूद लोग पैदल, मोटरसाइकिल और छोटी गाड़ियों की आवाजाही बंद होने पर ग्रामीण भारी भरकम ट्रेलर और ट्रकों पर सवार होकर उफनती नदी को पार कर रहे हैं. खतरनाक तरीके से नदी पार करने के ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं, जो क्षेत्र में आवागमन की गंभीर समस्या को बयां कर रहे हैं.
छतरपुर के बान सुजारा बांध के 2 गेट खोले
बता दें कि, हाल ही में छतरपुर-टीकमगढ़ जिले की सीमा पर स्थित बान सुजारा बांध का जलस्तर निर्धारित सीमा से ऊपर पहुंच गया.इसके बाद जल संसाधन विभाग ने बांध के दो गेट खोलकर धसान नदी में पानी की निकासी शुरू कर दी. पानी छोड़े जाने के बाद नदी का जलस्तर बढ़ गया है. इसे देखते हुए प्रशासन ने नदी किनारे बसे गांवों में अलर्ट जारी किया है.
बांध के 2 गेट खोले गए
सुजारा बांध के कुल 12 गेट में से दो गेट खोले हैं. इन्हीं के जरिए धसान नदी में पानी छोड़ा जा रहा है. वहीं अधिकारियों के मुताबिक कहा कि यदि ऊपरी क्षेत्रों में बारिश जारी रहती है और बांध का जलस्तर और बढ़ता है तो स्थिति के अनुसार अन्य गेट भी खोले जा सकते हैं.
ये भी पढ़ें:हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण पर राहुल का हमला! PM से कार्रवाई की मांग, 12 सितंबर को इंदौर में ‘छात्रों की गूंज’
