Vistaar NEWS

डिंडोरी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई! 140 लीटर अवैध शराब जब्त की, धान के पैरा के नीचे छिपा रखी थी, आरोपी गिरफ्तार

dindori Police seized 140 liters of illicit liquor one accused arrested

डिंडोरी: पुलिस ने 140 लीटर अवैध शराब जब्त की

MP News: (अनिल साहू की रिपोर्ट) मध्य प्रदेश के डिंडोरी में एक बार फिर पुलिस की बड़ी कार्रवाई देखने को मिली है. अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने करीब एक लाख दस हजार रुपये कीमत की 140 लीटर अंग्रेजी शराब जब्त की है।

क्या है मामला?

दरअसल, पूरा मामला गाड़ासरई थाना क्षेत्र का है. जहां मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने ग्राम कोसमडीह में दबिश देकर एक युवक को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक आरोपी ने अवैध शराब को अपने घर के पास बाड़ी में धान के पैरा के ढेर के नीचे छिपाकर रखा था और बिक्री की तैयारी कर रहा था. पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद कर आरोपी नानु उर्फ विवेक परस्ते को गिरफ्तार कर लिया है.

ये भी पढ़ें: Bhopal: मऊगंज विधायक के सरकारी आवास पर चोरों ने किया हाथ साफ, अलमारी तोड़कर ले गए लैपटॉप और नकदी

आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

पुलिस अधीक्षक आशीष खरे के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई को जिले में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है. पुलिस का कहना है कि अवैध शराब, मादक पदार्थों और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा. बताया जा रहा है की जिले में लगातार शराब तस्कर शराब की खेप गांव गांव एवं बाजार तक पहुंचा रहे हैं लेकिन पुलिस की इस कार्रवाई से माफियाओं में हड़कंप मच गया है. फिलहाल आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया गया है.

Exit mobile version