Vistaar NEWS

Jabalpur News: जबलपुर में ‘सुअर मारा बम’ का आतंक, रंगदारी और रंजिश में घर-दुकानों पर हो रही बमबाजी

jabalpur Bomb Blast

नकाबपोश बदमाश घर पर फ़ेंक रहे देसी बम

Jabalpur News: घातक बम बनाने के लिए जबलपुर की आयुक्त निर्माण फैक्ट्रियां पूरी दुनिया में अपनी अलग पहचान रखती हैं. जबलपुर में बनाए गए घातक बम भारतीय सेना की ताकत बढ़ाते हैं लेकिन यही जबलपुर अब बमबाजी की घटनाओं के लिए भी कुख्यात हो रहा है. जबलपुर में आए दिन अपराधी दहशत फैलाने के लिए घरों, दुकानों और सड़कों पर बम फेंक रहे हैं यह घटनाएं अब जबलपुर के लिए आम हो चली है पिछली कुछ महीनो में ही दर्जनों ऐसी घटनाएं हो चुकी है लेकिन पुलिस बमबाजी की घटनाओं पर रोक लगाने में नाकाम साबित हुई है.

नकाबपोश बदमाश घर पर फेंके देशी बम

इन सीसीटीवी फुटेज को देखकर आप हैरान रह जाएंगे. जहां चार नकाबपोश बदमाश नज़र आते हैं. हाथ में बंदूक या चाकू नहीं बल्कि देशी बम होता है और घर के बाहर फेंक कर भाग जाते हैं. चंद सेकंड में पूरा इलाका धुएं से भर जाता है और लोग दहशत में आ जाते हैं इस तरह की सीसीटीवी फुटेज आना जबलपुर के लिए आम बात हो गई है. जबलपुर में अब बमबाजी की घटनाएं रोजाना हो रही है.

नाम कमाने के लिए बदमास ऐसी धटनाएं कर रहे हैं

बदमाश दहशत फैलाने, रंगदारी वसूली और पुराने विवादों में या मामूली झगड़ों में बमबाजी की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं. सोशल मीडिया पर अपराधी अपनी पहचान बनाने लोगों के बीच दबदबा बनाने और अपराध की दुनिया में नाम कमाने के लिए बमबाजी की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं, जो पुलिस के लिए चुनौती बन गया है. हाल ही के दिनों में कुछ ऐसी घटनाएं सामने आई है, जिसमे पुलिस की सुस्त मुस्तादी और अपराधियों के बुलंद हौसलों की कहानी बयां हो रही है.

नकाबपोश बदमाशों ने इन-इन जगहों पर देसी बम फेंके

जबलपुर में देसी बमों का कारोबार खूब चल रहा है

इन घटनाओं ने साबित कर दिया है कि जबलपुर में अवैध हथियारों के साथ देसी बमों का कारोबार भी जमकर फल फूल रहा है. अपराधी अब चाकू छुरी और अवैध बंदूक के साथ-साथ हाथों में बम लेकर घूम रहे हैं. दरअसल, देशी बम जबलपुर में सूअर मारा बम के नाम से प्रसिद्ध है. जबलपुर में एक समय में सुआरों को पकड़ने के लिए यह देसी बम इस्तेमाल किए जाते थे, जो बड़ी आसानी से बन जाते हैं.

आतिशबाजी के लिए इस्तेमाल होने वाली बारूद से इन बमों को बनाया जाता है. हालांकि यह बम ज्यादा नुकसान नहीं करते हैं लेकिन अगर किसी के पास हो फुट जाए तो वह व्यक्ति ग़ंभीर घायल हो जाता है. बमबाजी की वारदातों अंजाम देने वाले अपराधियों ने पुलिस की भी नींद उड़ा कर रखी है. पुलिस अधिकारियों का मानना है की दहशत फैलाने और सोशल मीडिया पर वीडियो डालने के मकसद से भी बमबाची घटना अंजाम दिया जा रहा है. हालांकि ऐसे अपराधियों को जल्द गिरफ्तार भी कर लिया जाता है.

ये भी पढ़ें-काम का भुगतान नहीं देने पर वन रक्षक पर बरसाए डंडे, वर्दी फाड़ी; पन्ना में तीनों आरोपियों पर FIR दर्ज

देसी बम के निर्माण पर पुलिस की कोई करवाई नहीं

सवाल सबसे बड़ा यह होता है कि आखिर देसी बम के निर्माण पर पुलिस क्यों करवाई नहीं करती है? यह बम शहर में कहां बनाए जा रहे हैं या फिर दूसरे शहरों से सप्लाई होते हैं. इसकी जांच होना बेहद जरूरी है, क्योंकि अगर इन पर लगाम नहीं लगाई गई तो आने वाले दिनों में अपराधियों के हौसले बुलंद होंगे और बम बाची की घटनाओ में लोगों की जान बचा सकती है.

Exit mobile version