Vistaar NEWS

मोहन भागवत के जबलपुर प्रवास के दौरान पथ संचलन का आयोजन, 3,185 स्वयंसेवकों ने की सहभागिता

Jabalpur News

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पथ संचलन

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉक्टर मोहन भागवत तीन दिवसीय जबलपुर प्रवास पर हैं. इस प्रवास के पहले दिन जबलपुर में भव्य पथ संचलन संपन्न हुआ. इसमें महाकौशल प्रांत के 34 जिलों से 16 से 32 वर्ष आयु वर्ग के 3,185 स्वयंसेवकों ने सहभागिता की. इनके साथ लगभग 500 प्रबंधक भी शिविर में अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहे हैं.

इंजीनियरिंग कॉलेज से शुरू हुआ पथ संचलन

पथ संचलन श्रीराम इंजीनियरिंग कॉलेज से प्रारंभ होकर केशरवानी कॉलेज तक पहुँचा, जहां इसका समापन हुआ स्वयंसेवकों ने कदम से कदम मिलाकर अनुशासन, एकरूपता, शारीरिक दक्षता और संगठनात्मक एकजुटता का परिचय दिया. समान गति और अनुशासन के साथ हुआ यह सामूहिक संचलन संगठन शक्ति का प्रभावी प्रदर्शन रहा

पथ संचलन के अवलोकन के लिए जबलपुर महानगर की जाति-बिरादरी, विविध भाषा-भाषी, कृषक सहित 20 श्रेणियों से समाज के प्रभावी, विशिष्ट एवं गणमान्य नागरिकों को आमंत्रित किया गया था संचलन मार्ग पर 20 मंच बनाए गए, जहां आमंत्रित अतिथियों और समाज के विभिन्न क्षेत्रों का नेतृत्व करने वाले विशिष्टजनों ने संचलन देखा.

बड़ी संख्या में नागरिक रहे उपस्थित

संचलन देखने के लिए बड़ी संख्या में नागरिक भी उपस्थित रहे अनेक लोगों ने पहली बार इस प्रकार का गुणवत्तापूर्ण पथ संचलन देखा और स्वयंसेवकों के अनुशासन, कदमताल, एकरूपता एवं सामूहिकता की सराहना की.

संघचालक डॉ. मोहन भागवत वे 25 अक्टूबर को शिविर में सम्मिलित होकर दो सत्रों में युवा स्वयंसेवकों को मार्गदर्शन देंगे. शिविर का समापन 25 अक्टूबर को सायंकाल प्रात्यक्षिक कार्यक्रम के पश्चात होगा. महाकौशल प्रांत के विभिन्न जिलों से आए युवा स्वयंसेवकों का यह एकत्रीकरण अनुशासन, संगठनात्मक क्षमता, शारीरिक दक्षता और राष्ट्रसेवा के संकल्प को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण आयोजन है जबलपुर में संपन्न यह भव्य पथ संचलन स्वयंसेवकों के सामूहिक प्रयास, समर्पण और एकात्मता का प्रभावी परिचय प्रस्तुत करता है.

ये भी पढ़ें-छत्तीसगढ़ को मिली 2 नई ट्रेनों की सौगात, रायपुर से रावघाट और कुरूद का सफर हुआ आसान, जानें किराया

Exit mobile version