एक महीने में मोहन भागवत का दूसरा MP दौरा, इंदौर में नशे की समस्या पर होगा मंथन, प्रांत के प्रमुख के साथ होगी बैठक
संघ प्रमुख मोहन भागवत
MP News: मध्य प्रदेश में एक महीने के भीतर संघ प्रमुख मोहन भागवत का दूसरा दौरा होने जा रहा है. भागवत 2 नवंबर से इंदौर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की आखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की बैठक में शामिल हाेंगे. 2,3 और 4 नवंबर को इंदौर में संघ की तीन दिवसीय बैठक आयोजित होगी. मोहन भागवत के साथ सहकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले समेत कई वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल होंगे.
इस बैठक में छह सह सरकार्यवाह और अखिल भारतीय कार्य विभाग के प्रमुख शामिल होंगे. वहीं देश के 46 प्रांतों के प्रांत संघचालक, प्रांत कार्यवाह और प्रचारक भी बैठक में हिस्सा लेंगे. इसके साथ ही संघ के 11 क्षेत्रों के पदाधिकारी भी बैठक में उपस्थित रहेंगे.
संघ प्रमुख इस बैठक में संघ शताब्दी वर्ष के दौरान देशभर में हुए कार्यक्रमों की समीक्षा करेंगे. इसके अलावा नशे की समस्या, नए माध्यमों पर उपलब्ध केंटेंट, बाहरी शक्तियों के हस्तक्षेत्र और वैश्विक परिदृश्य समेत कई मुद्दों पर चर्चा करेंगे.
आखिल भारतीय प्रचार प्रमुख ने दी जानकारी
संघ के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने बैठक से संबंधित जानकारी साझा की है. उन्होंने बताया की बैठक मालवा प्रांत के इंदौर शहर में आयोजित की जाएगी. इसमें सभी छह सह सरकार्यवाह, अखिल भारतीय कार्य विभागों के प्रमुख और कार्यकारिणी के सदस्य भी मौजूद रहेंगे.
नशे समेत वैश्विक परिस्थितियों पर किया जाएगा मंथन
संघ की इस बैठक में संगठन के विषयाें के साथ ही दुनियाभर की मौजूदा परिस्थितियाें से जुड़े मुद्दों पर व्यापक चर्चा की जाएगी. इसमें नशीली दवाओं की समस्या, नए डिजिटल माध्यमों पर उपलब्ध होने वाला कंटेंट और बाहरी शाक्तियों का भारत में इस्तक्षेप समेत कई वैश्विक परिदृश्य पर चर्चा होगी.
24 से 26 अक्टूबर तक जबलपुर दौरे पर
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत 24 से 26 अक्टूबर तक जबलपुर प्रवास पर रहने वाले हैं. इस दौरान वे विभिन्न बैठकों और कार्यक्रमों में सहभागिता करेंगे. प्रवास के पहले दिन भागवत मुख्य शिक्षकों और वरिष्ठ संघ पदााधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ विशेष संवाद करेंगे.
ये भी पढे़ं- Mohan Bhagwat Bilaspur Visit: संघ प्रमुख मोहन भागवत दो दिवसीय दौरे पर बिलासपुर पहुंचे, बौद्धिक वर्ग को करेंगे संबोधित