SC Collegium CJ Recommendation: मध्य प्रदेश हाई कोर्ट कोर्ट को नया चीज जस्टिस मिल सकता है. सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने गुजरात हाई कोर्ट के जस्टिस अल्पेश यशवंत कोगजे को मध्य प्रदेश हाई कोर्ट का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त करने की सिफारिश की है. केवल मध्य प्रदेश ही नहीं बल्कि सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने देश के दो और महत्वपूर्ण उच्च न्यायालयों, राजस्थान और जम्मू-कश्मीर एवं लद्दाख हाईकोर्ट के लिए नए मुख्य न्यायाधीशों (Chief Justices) की नियुक्ति की सिफारिश की है.
बीते सोमवार 31 अगस्त को हुई बैठक में मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत की अध्यक्षता वाले कॉलेजियम ने इन नामों पर मुहर लगाई.
गुजरात हाईकोर्ट के जस्टिस अल्पेश यशवंत कोगजे को एमपी हाईकोर्ट के नए चीफ जस्टिस बनाने की सिफारिश की गई है. वहीं छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के जज जस्टिस संजय के अग्रवाल को राजस्थान हाईकोर्ट का नया चीफ जस्टिस नियुक्त करने की सिफारिश की गई है. इसके अलावा जस्टिस पुष्पेंद्र सिंह को राजस्थान से जम्मू कश्मीर हाई कोर्ट का चीफ जस्टिस बनाने की सिफारिश की गई है.
MP हाई कोर्ट के 30वें मुख्य न्यायाधीश
केंद्र सरकार की औपचारिक मंजूरी के बाद ही इन सभी के नियुक्ति की अधिसूचना जारी होगी. जस्टिस अल्पेश यशवंत कोगजे का जन्म 16 जुलाई 1969 में हुआ है. उन्होंने बीएससी कैमिस्ट्री और 1990 में एलएलबी की थी. वे 1993 से गुजरात में वकालत कर रहे थे. सन् 2016 में उन्हें गुजरात हाई कोर्ट के अतिरिक्त न्यायाधीश के रुप में नियुक्त किया गया. केंद्र सरकार की मंजूरी के बाद जस्टिस अल्पेश यशवंत कोगजे मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के 30वें मुख्य न्यायाधीश होंगे. जबलपुर में वह चीफ जस्टिस संजीव सचदेवा की जगह लेंगे.
विवेक रूसिया बने थे अस्थाई चीफ जस्टिस
बता दें कि चीफ जस्टिस संजीव सचदेवा के जाने के बाद जस्टिस विवेक रूसिया मध्य प्रदेश के अस्थाई मुख्य न्यायाधीश बनाये गए थे. अब आने वाले कुछ दिनों में जबलपुर हाई कोर्ट में नए चीफ जस्टिस अल्पेश यशवंत कोगजे की नियुक्ति की अधिसूचना जारी हो सकती है.
ये भी पढ़ें: गले पर चाकू रखकर हेल्थ ऑफिसर ने महिला अधिकारी के साथ किया रेप, धमकाया- किसी को बताया तो…
