Vistaar NEWS

‘बेटा खुदकुशी नहीं कर सकता…’, प्रेमानंद महाराज के शिष्य की मां का दावा, कुछ दिनों पहले वृंदावन आश्रम में हुई थी मौत

Premanand Maharaj Disciple Death

प्रेमानंद महाराज के शिष्य की मौत का मामला

Vrindavan Ashram Suspicious Death: प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक दुलारी उर्फ दीपक लोधी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है. दीपक जबलपुर के गौर इलाके के परसवाड़ा गांव का रहने वाला था. और 2 सालों से वृंदावन के गुरु कृपा कुंज आश्रम में रह रहा था. आश्रम की चार मंजिला इमारत से गिरने के बाद उनकी मौत हो गई शुरुआती तौर पर इसे गिरने या आत्महत्या से जोड़कर देखा जा रहा है. लेकिन परिजन इस बात को मानने के लिए तैयार नहीं हैं. परिवार ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच के लिए CBI जांच की मांग की है.

‘पढ़ाई के दौरान बढ़ी धार्मिक रूचि’

वृंदावन में अंतिम संस्कार कर जबलपुर लौटे दीपक के परिजनों के मुताबिक कॉलेज की पढ़ाई के दौरान ही उनकी धार्मिक रुचि बढ़ने लगी थी. नर्मदा परिक्रमा करने के बाद वह वृंदावन जाकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम से जुड़ गया था और तब से ही उससे संपर्क बहुत कम हो गया था. अब उनकी मौत की खबर ने परिवार को झकझोर कर रख दिया है.

पुलिस को डायरी और मोबाइल मिला

परिवार के मुताबिक एक बार वृंदावन आने के बाद दीपक एक बार वापस जबलपुर भी लौटे थे. लेकिन करीब दो साल पहले जब वे दोबारा वृंदावन आए तो फिर घर वापस नहीं लौटे और धीरे-धीरे परिवार से उनका संपर्क भी कम होता गया. परिजनों का कहना है कि मामले को इसलिए भी संदिग्ध माना जा रहा है क्योंकि पुलिस को दीपक के कमरे से खून से सना एक ग्राइंडर मिला है. साथ ही उनके शरीर के निजी अंग पर गंभीर चोट की बात सामने आई है.

पुलिस इस पहलू की भी जांच कर रही है कि चोट खुद लगी थी या इसमें किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका थी. पुलिस ने मौके से मोबाइल फोन और डायरी सहित अन्य सामान कब्जे में लिया है पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक जांच के बाद ही चोटों और मौत की परिस्थितियों को लेकर स्थिति ज्यादा साफ हो सकेगी.

‘शिष्यों के बीच हो रही गुटबाजी’

परिजनों का कहना है कि घटना की जानकारी मिलने के बाद परिवार के लोग वृंदावन पहुंचे. लेकिन आश्रम से जुड़े लोगों ने उन्हें कोई भी जानकारी देने से मना कर दिया परिजनों को घंटे भटकाया गया. यहां तक की जिस जगह पर दीपक रह रहा था, वहां पर भी आश्रम के लोगों ने जाने नहीं दिया.

परिजनों का आरोप है की प्रेमानंद महाराज की शिष्यों के बीच कोई विवाद चल रहा है और शिष्यों के बीच हो रही गुटबाजी के चलते ही उनके भाई की मौत हुई है. वहीं, आश्रम में कुछ महीने पहले भी एक लड़की की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो चुकी है इसलिए उन्हें भी अपनी भाई की मौत पर संदेह जा रहा है.

ये भी पढ़ें: Jabalpur: वाहन चालकों को बड़ी राहत! शहपुरा टोल प्लाजा पर नहीं लगेगा टोल, ब्रिज की मरम्मत तक बंद रहेगी वसूली

‘बेटा खुदकुशी नहीं कर सकता’

दीपक की मां का कहना है कि उनका बेटा खुदकुशी नहीं कर सकता है वह किसी न किसी साजिश का शिकार हुआ है परिजनों का यह भी कहना है कि आश्रम में जो सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं उनकी फुटेज भी उन्हें पूरी तरीके से नहीं दिखाई गई है आश्रम की ओर से किसी भी तरह की कोई मदद नहीं की गई.

Exit mobile version