Sagar News: मध्यप्रदेश के सागर से बड़ी खबर आ रही है. दरअसल, सागर पुलिस ने अंतरराज्यीय IPL और साइबर सट्टा गिरोह को पकड़ा है. इसके साथ ही, पुलिस ने 2.69 करोड़ नकद, 30 लाख का सोना और नोट गिनने की मशीन भी बरामद की है.
यह है पूरा मामला
पूरा मामला 13 अगस्त को रोहित पटेल नामक एक युवक की शिकायत के चलते सामने आया. कार्रवाई के दौरान, एडिशनल एसपी जयवीर सिंह भदौरिया व नरेंद्र सोलंकी के गाइडेंस में पुलिस ने पहले धर्मेंद्र नाहर, सोनू दांगी और मास्टरमाइंड अमित विश्वकर्मा को पकड़ा. जिसमें, पता चला की अमित ने यह तरकीब मुंबई से सीखी. वहीं, अमित के दिए गए सुराख के मुताबिक पुलिस ने भोपाल में दबिश देकर मुख्य संचालक ऋषभ पटेल, विपिन गिरी और स्वर्णेन्द्र पांडे को गिरफ्तार किया. पता चला कि, ऋषभ टेलीग्राम के जरिए इस पूरे नेटवर्क को चलाता था.
एसपी ने क्या बताया ?
एसपी ने जानकारी दी कि, यह गिरोह बेरोजगार युवाओं समेत कुछ लोगों को कमीशन का लालच देकर उनके आधार और पैन अकाउंट से फर्जी बैंक के खाते और फर्जी फर्में खोलता था, जिसकी संख्या 30 से ज्यादा बताई जा रही है. इन म्यूल खातों के वित्तीय विश्लेषण में 5.50 करोड़ रु. से अधिक का संदिग्ध लेन-देन मिला है.
ऐसे करते थे ठगी
पुलिस को गिरफ्तारी के बाद पता चला कि, ठग ज्यादातर गराबों को कमीशन का झांसा देकर दस्तावेज जुटाते थे. फिर ग्राहकों को टेलीग्राम ग्रुप में जोड़कर क्रेडिट कॉइन बांटते थे. बता दें कि ठगी से जुड़ी अबतक 30 फर्जी फर्में सामने आईं हैं. यह भी पता चला कि ठग, राशि फर्जी खातों में मंगवाकर चेक व एटीएम से कैश निकाल लेते थे.
ये भी पढ़ेंः छात्रों के प्रोटेस्ट का असर! योगी सरकार का अधिकारियों को अल्टीमेटम, हो सकती है कार्रवाई
