Vistaar NEWS

Sagar News: ड्राइवर के घर से मिले 3.2करोड़ रुपए, रिश्तेदार का बताया, अब मामले की जांच करेगी लोकायुक्त

sagar news

sagar news/ image source: vistaar news

Sagar News: मध्यप्रदेश के सागर से बड़ी खबर आ रही है. दरअसल, यहां के गोपालगंज थाना क्षेत्र के तिली तिगड्डा में ड्राइवर सौरभ अहिरवार के घर से करीब 3.2 करोड़ रुपए मिले. इस मामले के सामने के सामने आने के बाद हड़कंप मच गया. वहीं अब केस की जांच सागर लोकायुक्त करेगी. पुलिस ने मामले की जांच लोकायुक्त को सौंप दी है.

पूरे मामले की जांच करेगी लोकायुक्त

बता दें कि इस पूरे मामले की जांच लोकायुक्त को सौंप दी गई है. पुलिस ने पत्र लिखकर जांच सागर लोकायुक्त को सौंप दी है. लोकायुक्त डीएसपी के नेतृत्व में 5 सदस्यीय टीम बनाई गई है. टीम जब्त हुए रकम और मामले से जुड़े लोगों की संपत्ति की जांच करेगी.

यह है पूरा मामला

दरअसल, गोपालगंज पुलिस पैसों के मामले को लेकर घर पहुंची ही नहीं थी बल्कि, सोशल मीडिया पर पिस्तौल के साथ फोटो मिलने के बाद पुलिस सौरभ अहिरवार के घर पहुंची थी.जब पुलिस तलाशी ले रही थी, तभी एक बंद अलमारी से नोटों से भरे बैग मिला.गिनती के बाद करीब 3.2 करोड़ रुपए जब्त किए गए. पूछताछ में परिजनों ने रकम अपने रिश्तेदार की बताई जोकि भोपाल में रहते हैं. हालांकि, दावे को निराधार बताया गया है.

रकम और संपत्ति की होगी जांच

सागर के लोकायुक्त एसपी डीके राठौर ने बताया कि मामला लोकायुक्त के पास आया है. उन्होंने बताया कि, 5 सदस्यीय टीम गठित कर जांच शुरू कर दी गई है.टीम सभी बिंदुओं की जांच करेगी. जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी

ये भी पढ़ेंः छात्रों के प्रोटेस्ट का असर! योगी सरकार का अधिकारियों को अल्टीमेटम, हो सकती है कार्रवाई

Exit mobile version