Sunil Lodhi Hanuman Ansh: इन दिनों ‘हनुमान अंश’ फिल्म की चर्चा जोरों पर है. नीब करौरी बाबा के जीवन पर बनी ये फिल्म सिल्वर स्क्रीन पर तहलका मचा रही है. मात्र 2 करोड़ में बनी फिल्म ने 8.50 करोड़ रुपये कमा लिए हैं. इसके साथ ही फिल्म के दो गाने भी लोगों के बीच भक्ति का रंग चढ़ा हैं. इनमें से एक ‘मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान’ मध्य प्रदेश के सुनील लोधी ने गाया है. ये भजन आज जितना फेमस हो गया है, उससे कहीं ज्यादा उनका जीवन संघर्ष में बीता है.
सुनील लोधी ने अनुभव साझा किए
नीब करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म ‘हनुमान अंश’ इन दिनों धूम मचा रही है. वहीं, इस फिल्म में भजन गाने वाले सुनील लोधी भी अपने परिवार के साथ फिल्म देखने सागर पहुंचे. इस दौरान उन्होंने विस्तार न्यूज़ से खास बातचीत की और फिल्म से जुड़े अपने अनुभव साझा किए.
सुनील लोधी ने बातचीत के दौरान अपने जीवन के उतार-चढ़ाव और कठिनाइयों के बारे में विस्तार से बताया. बताया कि उनका फिल्म ‘हनुमान अंश’ तक पहुंचने का सफर कैसे शुरू हुआ और किस तरह उन्हें इस फिल्म में भजन गाने का अवसर मिला. सुनील के लिए यह मौका उनके संघर्ष और संगीत के प्रति समर्पण का परिणाम रहा.
तमूरा के सहारे शुरू हुआ सफर
बता दें कि सुनील लोधी सागर जिले के जैसीनगर के पास स्थित छोटे से गांव तालचिरी के निवासी हैं. वह बचपन से ही दृष्टिबाधित हैं. इसके बावजूद उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और संगीत को अपना सहारा बनाया. एक तमूरा के साथ उन्होंने अपने संगीत का सफर शुरू किया और धीरे-धीरे अपनी पहचान बनाई.
ये भी पढ़ें: Hanuman Ansh BO: 26वें दिन ‘हनुमान अंश’ पर बरसी बजरंगबली की कृपा, छप्पर फाड़कर की कमाई
सुनील लोधी का जीवन संघर्ष, हौसले और प्रतिभा की मिसाल है. तमाम चुनौतियों के बावजूद उन्होंने संगीत के क्षेत्र में अपनी जगह बनाई और अब उन्हें फिल्म ‘हनुमान अंश’ में भजन गाने का अवसर मिला है. फिल्म में उनकी आवाज सुनाई देना उनके लंबे संघर्ष और मेहनत की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है.
