Vistaar NEWS

एक डॉक्टर, दो जिले और दोगुना पैसा, शहडोल के इस Doctor का ‘डबल सैलरी’ स्कैम देख पुलिस हुई हैरान!

dr maheshchand sharma

एक डॉक्टर दो जगह नौकरी

बीते दिनों राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) मध्यप्रदेश में फर्जी डिग्री रजिस्ट्रेशन के सहारे संविदा डॉक्टरों की नौकरी का मामला सामने आया था. इस मामले के चलते एमपी के करीब 11 जिलों से 12 फर्जी डॉक्टर अन्य आरोपी पकड़े गए थे. अब शहडोल जिले के जयसिंहनगर विकासखंड के उफरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ मेडिकल ऑफिसर डॉ. महेश चंद्र शर्मा से जुड़ा एक और चौंकाने वाला मामला सामने आया है.

दो जगहों पर एक ही डॉक्टर की ड्यूटी

जानकारी के मुताबिक एक ही समय पर शहडोल और श्योरपुर दोनों ही जगह डॉक्टर की ड्यूटी रही. इतना ही नहीं डॉक्टर ने दोनों ही जगह की सैलरी भी उठाई. मामला सामने आने के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है. जानकारी के मुताबिक डॉ. शर्मा वर्ष 2021 से श्योपुर जिले के विजयपुर ब्लॉक में सेवाएं दे रहे थे. वहीं वर्ष 2024-25 के दौरान उनकी शहडोल जिले में भी पदस्थापना हुई.

कई बार लगी स्पेशल ड्यूटी

हालांकि शहडोल में डॉक्टर की ज्वाइनिंग की तारीख की पुष्टी नहीं हुई है. जब से मामला सामने आया है तभी से दोनों स्थानों पर एन एच एम में सेवा और वेतन भुगतान को लेकर अब सवाल खड़े हो गए हैं. सबसे ज्यादा चौंकाने वाली बात ये है कि दोनों ही जगहों पर समय-समय पर उनकी स्पेशल ड्यूटी भी लगाई जाती है.

व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल

इस घटना से विभागीय निगरानी व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं कि आखिर इतनी बड़ी अनियमितता लंबे समय तक कैसे छुपी रही. इस बारे मुख्य चिकित्सा अधिकारी शहडोल का कहना है कि श्योरपुर सीएमएचओ से इस बारे में पूरी जानकारी और सेवा संबंधी रिकॉर्ड मांगे गए हैं. रिपोर्ट मिलने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएंगी.

ये भी पढ़ें: ‘महिला को अधिकार, गर्भ रखना है या नहीं…’, दंपती के बीच चल रहे विवाद पर MP हाई कोर्ट का फैसला, कहा- पति की मंजूरी जरूरी नहीं

Exit mobile version