Vistaar NEWS

Shahdol: तीन स्कूटी सवारों ने स्कूल पर फेंका पटाखा बम, खिड़की का शीशा टूटा, घटना CCTV कैमरे में कैद

Shahdol School Fire Cracker Blast

शहडोल: स्कूल में शरारती तत्वों ने फेंका पटाखा बम

Shahdol Crime News: मध्य प्रदेश के शहडोल जिले से चौंकाने वाला मामला सामने आया है. कोतवाली थाना क्षेत्र के पांडव नगर में स्थित गुड शेफर्ड स्कूल परिसर में शरारती तत्वों ने पटाखा बम फेंका दिया. इससे स्कूल में दहशत फैल गई. एक खिड़की का शीशा टूट गया. ये पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है.

शरारत या नुकसान पहुंचाने का इरादा

बच्चों के स्कूल में पढ़ाई की गूंज होनी चाहिए किन शहडोल में एक स्कूल परिसर धमाके की आवाज से दहल उठा. कोतवाली क्षेत्र के पांडव नगर स्थित गुड शेफर्ड कॉन्वेंट स्कूल के भीतर तीन स्कूटी सवार युवकों ने बड़ा पटाखा बम फेंककर धमाका कर दिया. घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें युवकों की करतूत कैद हुई है. सवाल है कि स्कूल को निशाना बनाने के पीछे महज शरारत थी या कोई गंभीर इरादा.

आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहा है कि तीन युवक स्कूटी से स्कूल के सामने पहुंचते हैं. पटाखा जलाते हैं और फिर बाउंड्री के भीतर फेंक देते हैं. कुछ ही सेकंड में तेज धमाका होता है, जिसकी आवाज से परिसर गूंज उठता है. धमाके में स्कूल की एक खिड़की टूट गई, वहीं अन्य नुकसान की भी जानकारी सामने आई है. घटना के बाद स्कूल प्रबंधन ने एसपी कार्यालय और कोतवाली में लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है. पुलिस सीसीटीवी के आधार पर युवकों की पहचान में जुटी है. अब देखना होगा कि स्कूल को निशाना बनाने वाले इन युवकों तक पुलिस कब पहुंचती है और इस धमाके के पीछे की असल वजह क्या निकलती है.

जिस वक्त घटना को अंजाम दिया गया, उस वक्त स्कूल परिसर में बच्चे नहीं थे. परिसर में कई कर्मचारी रहते हैं. धमाके बाद भवन परिसर में हड़कंप मच गया. प्रबंधन का कहना है कि इससे पहले इस तरह की घटना घट चुकी है. कार्रवाई ना होने से असामाजिक तत्वों के हौंसले बढ़ते जा रहे हैं.

Exit mobile version