शहडोल में शराब पीकर पुलिसवाले की दबंगई, गाली-गलौज करते हुए मारपीट की, 4 मुर्गे भी छीने

मध्य प्रदेश के शहडोल से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां पर एक पुलिस वाले पर नशे में मारपीट और लोगों के साथ गाली-गलौज करने का आरोप लगा है.
Shahdol NEWS

फाइल फोटो

मध्य प्रदेश के शहडोल से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां पर एक पुलिसवाले पर शराब के नशें में आग लोगों के साथ दबंगई करने की घटना सामने आई है. पुलिस वाले पर आरोप है कि उनसे शराब पीकर लोगों के साथ गौली-गलौज की और मारपीट भी की. इतना ही नहीं अपनी नौकरी का दबदबा दिखाकर एक मुर्गे ले जा रहे वाहन को रुकवाया और चार मुर्गे छीन लिए और 10 मुर्गों की मांग करने लगा. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है.

जिला पंचायत सदस्य से भिड़ गया पुलिसवाला

पुलिसवालों की हरकतों को सुनकर जिला पंचायत सदस्य मौके पर पहुंचे तो वह उनसे भी भिड़ गया. दरअसल ये पूरी घटना शहडोल में आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के दौरान हुई. मिली जानकारी के अनुसार, मामला जयसिंहनगर जनपद के सीधी थाना क्षेत्र अंतर्गत बनसुकली का है. यहां आयोजित हुए मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान में ASI दीपक सिंह परिहार की सुरक्षा ड्यूटी लगाई गई थी.

एएसआई दीपक सिंह परिहार पर आरोप

इसी दौरान एएसआई दीपक सिंह परिहार पर आरोप लगा कि वह ड्यूटी छोड़कर दूसरी जगह शराब के नशे में आदिवासी ग्रामीणों के साथ गाली-गलौज और मारपीट कर रहा था. इसी दौरान उसने मुर्गे ले जा रहे वाहन को रोककर 4 मुर्गे छीने और 10 और मुर्गों को मांग करने लगा. जिला पंचायत सदस्य गुजरात सिंह ने मौके पर पहुंचकर विरोध किया, तो ASI दीपक सिंह उनसे भी भिड़ गया.

तत्काल प्रभाव किया गया सस्पेंड

इस पूरे मामले की शिकायत एसपी डॉ संजय कुमार अग्रवाल से की गई, वह भी मुख्यमंत्री जनविश्वास कार्यक्रम में शामिल होन के लिए आए थे. वीडियो देखने और शिकायत मिलने के बाद एसपी ने ASI दीपक सिंह परिहार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया. मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान में सरकार जनता का विश्वास जीतने का संदेश दे रही थी लेकिन इसी बीच खाकी पर ऐसा दाग लगा कि महकमे को कार्रवाई करनी पड़ी और पुलिसकर्मी को सस्पेंड करना पड़ा.

ये भी पढ़ें: MP का 71वां स्थापना दिवस आज, भोपाल में तीन दिनों का राज्योत्सव, जानें आपके जिले में क्या है खास

ज़रूर पढ़ें