मुझे बहुत ज्यादा घुटन हो रही है मां…’, रिटायर्ड जज की बहू ट्विशा की मौत से पहले मां से हुई थी बात, चैट वायरल
रिटायर्ड जज की बहू की मौत के मामले में ट्विशा और उसकी मौत के मामले में चैट सामने आई.
Twisha Sharma Final Chat Revealed: भोपाल में रिटायर्ड महिला जज की बहू ट्विशा की मौत के मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है. पुलिस ने ट्विशा की सास गिरिबाला सिंह और पति समर्थ सिंह पर केस दर्ज किया है. मां-बेटे पर दहेज प्रताड़ना और हत्या का मामला दर्ज किया गया है. वहीं मौत से पहले ट्विशा की अपनी से हुई व्हाट्सएप पर ही चैट भी सामने आई है. जिसमें ट्विशा ने अपने ससुराल वालों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है. हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ट्विशा की मौत का कारण सुसाइड आया है.
‘ना तो रोने देंगे, और ना ही हंसने की वजह देंगे’
ट्विशा और उसक मां की व्हाट्सएप चैट सामने आई है. इस चैट में ट्विशा अपनी मां से कहती हैं, ‘मेरा प्रॉब्लम है, मैं हैंडल कर लूंगी. क्योंकि फिर ये हो जाएगा कि सारी शिकायत करती रहती है. इन सबको ये लगता है कि मैं ड्रग्स करती हूं, इसलिए मेरा मूड खराब रहता है. बस एक भी बार दिल में ये ख्याल नहीं आ रहा है कि इनका बेटा ही मुझे छोड़कर बैठा है. मेरा मूड इस वजह से भी खराब हो सकता है. मुझे बहुत ज्यादा घुटन हो रही है मां… ना रोने देंगे ये लोग, ना हंसने की वजह देंगे.

पति समर्थ सिंह पर सबूत मिटाने का आरोप
ट्विशा के परिजनो का कहना है कि पति समर्थ सिंह ने हत्या के बाद सबूत मिटा दिए. ट्विशा के भाई हर्षित शर्मा सेना में मेजर हैं. ट्विशा के मेजर भाई ने बताया कि पुलिस मामले में लगातार लापरवाही कर रही थी. साथ ही पुलिस पर आरोपियों को बचान का आरोप लगया है.
हालांकि पुलिस का कहना है कि ट्विशा के परिजन सहयोग नहीं कर रहे थे. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही कार्रवाई की जाती है.
मां-बेटे की तलाश में जुटी पुलिस
बेटी ट्विशा की मौत के बाद परिजन लगातार दो दिनों से भोपाल के महिला थाने और पुलिस कमिश्नर थाना परिसर में प्रदर्शन कर रहे थे. परिजनों ने बेटी के ससुराल वालों पर हत्या का केस दर्ज करने की मांग की थी. परिजनों का कहना था कि जब तक ससुराल वालों पर केस दर्ज नहीं होगा तब तक अंतिम संस्कार नहीं करेंगे. जिसके बाद गुरुवार देर रात कटारा हिल्स में ट्विशा की मौत के मामले में पुलिस ने केस दर्ज किया है.
वहीं केस दर्ज होने के बाद आरोपी बेटा और उसकी अंडरग्राउंड हो गए हैं. पुलिस का कहना है कि दोनों आरोपियों की तलाश की जा रही है. जल्द ही दोनों की गिरफ्तारी की जाएगी.
6 महीने पहले ही हुई थी ट्विशा की शादी
नोएडा की रहने वाली ट्विशा शर्मा की शादी 6 महीने पहले ही भोपाल के रहने वाले वकील समर्थ सिंह से हुई थी. लेकिन शादी के कुछ दिन बाद ही ट्विशा परेशान रहने लगी थी. इसको लेकर ट्वविशा कई बार अपने परिजनों से भी शिकायत कर चुकी थी. बता दें मंगलवार देर रात ट्विशा का शव अपने घर के कमरे में फांसी के फंदे पर झूलता मिला था.
ये भी पढे़ं: पानी के कारण मायके भाग रहीं महिलाएं, 2 KM दूरी पर सिर्फ एक नल, गंदा इतना कि जानवर भी हो जाएं बीमार