MP Weather Forecast: आज मध्य प्रदेश के इन जिलों में बारिश के साथ ओलावृष्टि की संभावना, IMD की तरफ से अलर्ट जारी

MP Weather Forecast: पश्चिमी विक्षोम के कारण मध्य प्रदेश की मौसम में अचानक परितवर्तन देखने को मिला है. 18 फरवरी की रात को प्रदेश के कई शहरों में तेज हवा के साथ झमाझम बारिश हुई है. आइए जातने है कि आज गुरूवार को आपके शहर का कैसा रहेगा मौसम
MP Weather Forecast

MP Weather Forecast

MP Weather Forecast: वेस्टर्न डिस्टरबेंस और साइक्लोनिक सर्कुलेशन के असर के कराण देश के कई राज्यों में मौसम ने अपना मिजाज बदला है. अगर बात मध्य प्रदेश की करें तो बीती रात प्रदेश के कई शहरों में झमाझम बारिश हुई. उधर भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 19 फरवरी यानी कि गुरूवार को भी प्रदेश के कई जिलों में तेज आंधी बारिश (Rain Alert in MP) और ओलावृष्टि की संभावना जताई है.

इन शहरों में तेज आंधी के साथ बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग(IMD) के अनुसार मध्य प्रदेश में इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर सहित कई संभागों में आज बादल छाए रहेंगे. दोपहर तक गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है. मौसम विभाग के अनुसार ग्वालियर, इंदौर, मुरैना, श्योपुर, दतिया, भिंड, निवाड़ी, टीकमगढ़ और छतरपुर जिलों में वर्षा होने की संभावना अधिक है. फरवरी में यह तीसरी बार बारिश का दौर हो सकता है.

22 फरवरी तक मौसम में देखी जा सकती है उथल-पुथल

गौरतलब है कि इससे पहले ओलावृष्टि और तेज़ हवाओं से कई किसानों की फसलें प्रभावित हुई थीं, जिनका सर्वे कर मुआवजा प्रक्रिया शुरू की गई थी. झाबुआ-रतलाम और भोपाल में बुधवार को हल्की बारिश हुई. राज्य के अन्य हिस्सों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है. मौसम विभाग के अनुसार, 22 फरवरी तक हल्की बारिश वाला ही मौसम बने रहने की संभावना है.

यह भी पढ़ें- MP Budget 2026: बजट आने से पहले विपक्ष का विरोध प्रदर्शन, खाली गुल्लक लेकर विपक्ष ने कहा- कर्ज में डूबी है सरकार

ज़रूर पढ़ें