Kuno National Park में अफ्रीका से आ रहे हैं 8 नए चीते, CM मोहन यादव बाड़ों में करेंगे रिलीज
कूनो नेशनल पार्क
Kuno National Park: भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ के लिए शनिवार का दिन एक ऐतिहासिक और मील का पत्थर साबित होने वाला है. 28 फरवरी शनिवार को अफ्रीका महाद्वीप से चीतों का तीसरा बड़ा जत्था भारत पहुंचने वाला है. अफ्रीका के बोत्सवाना से एयरलिफ्ट किए गए इन 8 चीतों (6 मादा और 2 नर) का स्वागत मुख्यमंत्री मोहन यादव करेंगे. इस दौरान केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव भी शामिल रहेंगे. प्रोजक्ट चीता के डायरेक्टर उत्तम शर्मा ने बताया कि बोत्सवाना से छह मादा और दो नर चीतों का बैच शुक्रवार रात 9 बजे से 10 बजे के बीच इंडियन एयर फोर्स के एयरक्राफ्ट से ग्वालियर के लिए उड़ान भरेगा.
दो IAF हेलीकॉप्टर से चीतों को KNP लाया जाएगा
ग्वालियर से दो IAF हेलीकॉप्टर से चीतों को कुनो नेशनल पार्क ले जाया जाएगा. इन चीतों के कूनो नेशनल पार्क शनिवार सुबह 9 से 10 बजे के बीच पहुंचने की उम्मीद हैं. उत्तम शर्मा बताते है कि बोत्सवाना से ग्वालियर तक की उड़ान पूरी करने में करीब 9 से 10 घंटे का समय लगेगा. गौरतलब है कि यह अफ्रीका से आने वाले चीतों का तीसरा बैच है. इससे पहले दो बार अफ्रीका से भारत चीते लाए जा चुके हैं. इन नए 8 चीतों के शामिल होते ही भारत में चीतों की संख्या बढ़कर 46 हो जाएगी.
कूनो नेशनल पार्क में बाड़े तैयार किए गए हैं
उत्तम शर्मा ने ये भी बताया है कि अफ्रीका से आने वाले चीतों के लिए कूनो नेशनल पार्क में बाड़े तैयार किए गए हैं. इन बाड़ों में करीब 1 महीने के लिए चीतों क्वारंटाइन में रहेंगे. इनकी सुरक्षित लैंडिग के पार्क में 5 हैलीपेड तैयार किए गए हैं. पिछली बार की तरह, IAF चीतों को अफ्रीका से लाकर उन्हें फिर से बसाने के प्रोग्राम में मदद करेगी, ठीक वैसे ही जैसे उसने फरवरी 2023 में SA से चीते को लाते समय किया था.
2023 से KNP में कुल 39 शावक पैदा हुए
2023 से KNP में कुल 39 शावक पैदा हुए हैं, जिनमें से 27 जिंदा हैं. नामीबिया में जन्मी ज्वाला और आशा, साउथ अफ्रीका में जन्मी गामिनी, वीरा और निरवा, और भारत में जन्मी मुखी, सभी ने कूनो नेशनल पार्क में बच्चे दिए हैं. तीन चीतों को मंदसौर जिले के गांधी सागर वाइल्डलाइफ सेंचुरी में भेज दिया गया है, जबकि 35 अभी केएनपी में ही हैं.
ये भी पढे़ं: MP News: जबलपुर में 5 अफगानी घुसपैठियों की 10 मार्च तक न्यायिक रिमांड, दमोह में बनवाए थे फर्जी पासपोर्ट