Gold Silver Price Today: Israel-Iran War के बीच सोना-चांदी हुआ महंगा, एक झटके में हजारों रुपये बढ़े, जानें आज क्या है भाव

Gold Silver Price Today: Israel-Iran के बीच जंग शुरू होने के बाद सोने और चांदी की कीमतों में बड़ा बदलाव देखने को मिला है. आज मार्च के पहले दिन ही सोने-चांदी की कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज की गई हैं.
Gold Silver Price Today

Gold Silver Price Today

Gold Silver Price Today: Israel-Iran के बीच जंग शुरू होने के बाद सोने और चांदी की कीमतों में बड़ा बदलाव देखने को मिला है. मार्च महीने के पहले दिन ही बाजार खुलते ही सोने-चांदी की कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिली है. रविवार को चांदी के दाम में 20000 रुपये तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है. जबकि सोने के दामों में 3000 रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की गई है. आज यानी कि 1 मार्च से ये बढ़े हुए सोने-चांदी के दाम मध्य प्रदेश के सर्राफा बाजार में लागू हो गए हैं. अगर आप सोना या फिर चांदी खरीदना चाहते है तो पहले भाव जान लीजिए.

सोने और चांदी की कीमतों में जबरदस्त उछाल

1 मार्च को Bankbazaar.com के मुताबिक सोने और चांदी की कीमतों में जबरदस्त उछाल देखने को मिल रहा है. 24 कैरेट सोने का दाम आज 1 मार्च 2026 को 1,59,080 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा है. जबकि आज 20000 रुपए की बढ़ोतरी के साथ सर्राफा बाजार में चांदी 3,20,000 रुपए प्रति किलो के आसपास बिक रही है. आज 22 कैरेट सोने में 1 ग्राम की कीमत 15,150 रुपये हैं. जबकि कल इसकी कीमत 14,860 रुपये थी. आज दामों में प्रतिग्राम 290 रुपये की बढ़ोत्तरी हुई है.

22 कैरेट सोने का भाव

वहीं 22 कैरेट में 8 ग्राम की कीमत 1,21,200 रुपए है. कल इसकी कीमत 1,18,880 रुपए था. आज कीमतों में 2,320 रुपए की बढ़ोतरी हुई है. जबकि 22 कैरेट में 10 ग्राम कीमत 1,51,500 रुपए है, कल इसकी कीमत 1,48,600 थी. रविवार को कीमतों में 2,900 रुपए का इजाफा हुआ है.

आज चांदी की कीमत में कितना अंतर

अब अगर चांदी की बात करे तो आज 1 ग्राम चांदी की कीमत Bankbazaar.com के मुताबिक 320 रुपए है. कल इसकी कीमत 300 रुपए थी. यानी की आज 1 ग्राम चांदी की कीमतों में 20 रुपये की बढ़ोतरी हुई है. वहीं आज 1 किलो चांदी की कीमत 3,20,000 रुपए है. जबकी कल इसकी कीमत 3,00,000 रुपए थी. आज कीमतों में 20,000 रुपए की बढ़ोतरी हुई है आई है. शादी के सीजन नें चांदी के दामों में बढ़ोतरी होने से खरीरदारों की टेंशन बढ़ गई है.

ये भी पढ़ें-Indore News: Israel-Iran War के बीच दुबई में फंसे इंदौर के पूर्व विधायक, X पोस्ट पर कही ये बात

ज़रूर पढ़ें