MP Budget 2026 Live: आज खुलेगा MP सरकार का पिटारा, बजट 2026 पेश करने से पहले वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस

MP Budget 2026 Live: आज विधानसभा में मोहन सरकार मध्य प्रदेश बजट 2026-27 पेश करने जा रही है. वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा सुबह 11 बजे विधानसभा में बजट भाषण शुरू करेंगे.
MP Budget Live

MP Budget Live

MP Budget 2026 Live: आज विधानसभा में मोहन सरकार मध्य प्रदेश बजट 2026-27 पेश करने जा रही है. वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा सुबह 11 बजे विधानसभा में बजट भाषण शुरू करेंगे. इस बजट में कई बड़ी घोषणाओं का ऐलान मोहन सरकार की तरफ से हो सकता है. रोजगार, किसान, युवाओं और लाड़ली बहना योजना की राशि बढ़ाने समेत कई मुद्दों पर लोगों की नजर बजट में रहेगी. यह मोहन सरकार के कार्यकाल का तीसरा बजट होगा. जगदीश देवड़ा ने मंगलवार को मंत्रालय में अपर मुख्य सचिव मनीष रस्तोगी समेत वित्त विभाग के अधिकारियों के साथ बजट को आखिरी रूप दिया है.

ज़रूर पढ़ें