‘संगठन और सरकार के बीच तालमेल मजबूत होना चाहिए’, विधायक दल की बैठक में बोले CM Mohan Yadav
CM Mohan Yadav
गुरुवार को मुख्यमंत्री निवास पर भाजपा के विधायक दल की एक बैठक का आयोजन किया गया. इस बैठक में सरकार और संगठन के बीच समन्वय, विकास कार्यों की गति और आगामी रणनीति पर विस्तृत चर्चा हुई. बैठक को मुख्यमंत्री मोहन यादव समेत भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने संबोधित किया साथ ही क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल और प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह भी मौजूद रहें. बैठक में उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ल भी मंचासीन रहे. संचालन संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने किया.
संगठन और सरकार की बीच तालमेल मजबूत होना चाहिए-सीएम
इस विधायक दल की बैठक को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कई बड़ी बातें बोली. उन्होंने कहा कि संगठन और सरकार की बीच तालमेल और मजबूत होना चाहिए. इसके साथ ही उन्होंने हर विधायक और जनप्रतिनिधियों से कहा कि वह अपने-अपने क्षेत्र के बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं से नियमित संवाद बनाए रखे. उन्होंने कहा कि हमारी सरकार सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, सिंचाई, उद्योग और रोजगार जैसे क्षेत्रों में तेजी से काम कर रही है और इन सभी योजनाओं को क्रियान्वयन करने की जिम्मेदारी विधायकों की हैं.
विकास कार्यों की नियमित समीक्षा हो-सीएम
सीएम मोहन यादव ने आगे कहा कि विकास कार्यों की नियमित समीक्षा हो और जहां जरूरत हो, वहां त्वरित निर्णय लेकर कार्यों को आगे बढ़ाया जाए. साथ ही विपक्ष के भ्रामक और असत्य की सही जानकारी देना जरूरी हैं. प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि विधायकों की दोहरी जिम्मेदारी है- एक ओर क्षेत्र की समस्याओं का समाधान और दूसरी ओर सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाना. उन्होंने प्रशिक्षण कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए बताया कि संगठन को मजबूत करने के लिए मंडल और जिला स्तर तक कार्यशालाएं आयोजित की जाएंगी.
क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल ने कहा
उन्होंने विधायकों से पार्टी गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने और प्रदेश बजट की जानकारी आमजन तक पहुंचाने का आह्वान किया. क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल ने कहा कि जनप्रतिनिधियों को अपने आचरण और व्यवहार से जनता का विश्वास जीतना होगा. उन्होंने विपक्ष द्वारा सोशल मीडिया पर फैलाए जा रहे कथित भ्रामक प्रचार का तथ्यों के साथ जवाब देने की बात कही. साथ ही बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया.
ये भी पढ़ेंः ‘मुफ्त की योजना नहीं रोजगार पर ध्यान दें…’, सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को लगाई फटकार, पूछा- कहां से आएगा इतना पैसा?