Indore News: Israel-Iran War के बीच दुबई में फंसे इंदौर के पूर्व विधायक, X पोस्ट पर कही ये बात

Indore News: इजरायल-ईरान युद्ध के चलते दुबई में इंदौर के पूर्व विधायक के साथ कई बड़े व्यापरियों के दुबई में फंसे होने की खबर हैं. पूर्व विधायतक ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर इस बारे में जानकारी शेयर की है.
इजरायल-ईरान युद्ध

इजरायल-ईरान युद्ध

Indore News: इजररायल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव ने दुनियाभर में चिंता पैदा कर दी है. इतना ही नहीं अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक्स पर पोस्ट कर कहा है कि इतिहास के सबसे बुरे लोगों में से एक, खामेनेई की मौत हो गई है…वह हमारे इंटेलिजेंस और बहुत एडवांस्ड ट्रैकिंग सिस्टम से बच नहीं पाया. दोनों देशों के बीच चल रहे इस युद्ध का असर सीधे तौर पर एयर ट्रैफिक पर पड़ा है, जिससे दुबई जैसे बड़े हब पर फ्लाइटों की में रुकावट आई है. इसी बीच मध्य प्रदेश के इंदौर के पूर्व विधायक संजय शुक्ला सहित शहर के कई व्यापारियों के दुबई में फंसने की खबर हैं.

फ्लाइट्स कैंसिल होने की वजह से हुई मुसीबत

दुबई के शाहजाह से इंदौर जाने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट IX-256 कैंसिल कर दी गई है. दरअसल ईरान पर इजरायल और अमेरिका के हमलों के बीच दुबई की मशहूर इमारत बुर्ज खलीफा के पास ड्रोन हमला हुआ. इस हमले के बाद से ही दुबई के सभी एयरपोर्ट पूरी तरीके से बंद कर दिए गए. सभी देशों से दुबई आने-जानें फ्लाइटों को अगले आदेश तक के लिए स्थगित कर दिया गया है. इसका असर मध्य प्रदेश के यात्रियों पर भी देखने को मिल रहा है.

विधायक समेत कई लोग फंसे

खबर है कि इंदौर के पूर्व विधायक संजय शुक्ला समेत कई बड़े बिजनेसमैन दुबई में फंसे हुए हैं. जानकारी के अनुसार वे एक शादी में शामिल होने के लिए दुबई गए थे. अचानक फ्लाइट्स कैंसिल होने की वजह से वे वहां फंस गए. पूर्व MLA संजय के साथ पूर्व MLA विशाल पटेल, प्रवीण कक्कड़, पिंटू छाबड़ा, मनीष शाहरा, गोलू पाटनी और संजय अग्रवाल जैसे बड़े लोग भी हैं. इस वजह से पूर्व एमएलए के परिवार में चिंता का माहौल हैं.

पोस्ट कर दी जानकारी

हालांकि पूर्व विधायक संजय शुक्ला ने सोशल माडिया पर पोस्ट शेयर कर जानकारी देते हुए लिखा ‘आदरणीय इंदौरवासियों एवं शुभचिंतकों, आप सभी की चिंता, स्नेह और निरंतर फोन कॉल्स के लिए हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ. मैं आप सभी को आश्वस्त करना चाहता हूँ कि मैं, मेरा पुत्र आकाश एवं मेरे सभी साथी पूर्णतः सुरक्षित एवं कुशल हैं. वर्तमान अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों के कारण दुबई एयरपोर्ट अस्थायी रूप से बंद होने से हमारी आज भारत वापसी संभव नहीं हो सकी है. इस दौरान दुबई सरकार एवं भारत सरकार द्वारा हमें पूरा सहयोग एवं सहायता प्राप्त हो रही है. आप सभी की प्रार्थनाएँ और शुभकामनाएँ हमारे साथ हैं, इसके लिए मैं विशेष रूप से आपका धन्यवाद करता हूँ. परिस्थितियाँ सामान्य होते ही हम शीघ्र ही इंदौर लौटेंगे. आप सभी से आग्रह है कि किसी भी प्रकार की चिंता न करें.’

ये भी पढ़ें: MP News: ‘किसानों को आत्मनिर्भर बनाएंगे’, CM मोहन यादव 2 मार्च को कृषि कैबिनेट में देंगे होली की सौगात

ज़रूर पढ़ें