Indore News: किन्नरों ने नेग में 51 मांगे हजार रुपये, मना किया तो बाल पकड़कर महिला को पीटा

Indore News: इंदौर में नेग मांगने आए किन्नरों ने जमकर आंतक मचाया. 51 हजार रुपये न देने पर बच्चे को जान से मारने की धमकी दी और महिला को बाल पकड़कर जीता.
Indore News

Indore News

Indore News: इंदौर में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां पर नेग मांगने आए किन्नरों ने जमकर आंतक मचाया. 51 हजार रुपये न देने पर बच्चे को जान से मारने की धमकी दी और महिला को बाल पकड़कर जीता. आपने अक्सर देखा होगा कि जब भी किसी घर में शादी होती है या फिर बच्चे का जन्म होता है कुछ किन्नर नेग मांगने के लिए आ जाते हैं, इन्हें घर के मुखिया के द्वारा सम्मान पूर्वक अपनी सामर्थ के अनुसार नेग दिया जाता है. लेकिन इंदौर से जो मामला सामने आया है वो हैरान कर देने वाला है.

डरी-सहमी बच्चे की मां रूम में बंद हो गई.

जनाकरी के मुताबिक डरी-सहमी बच्चे की मां रूम में बंद हुई तो किन्नरों ने दरवाजा तोड़ने की कोशिश भी की. रविवार शाम को रहवासियों ने पुलिस अफसरों को बुलाकर बैठक ली तो किन्नर गुरु ने माफी मांगी. दरअसल ये घटना तुलसीनगर के ए-सेक्टर की है. बैंक मैनेजर आशीष दुबे के घर आठ महीने पूर्व बेटे ने जन्म लिया था. रविवार सुबह करीब 11 बजकर 30 मिनट पर किन्नर आशीष के घऱ नेग मांगने पहुंचे.

किन्नरों की इस टोली में 7 किन्नर शामिल थे

किन्नरों की इस टोली में 7 किन्नर शामिल थे. इन्होंने 51 हजार रुपये का नेग मांगा. उस वक्त आशीष की मां और पत्नी ही घर पर थीं. आशीष के अनुसार मां ने बगैर बहस किए 5100 रुपये दिए, मगर किन्नर अड़ गए और अश्लीलता करने लगे. मां ने 11 हजार रुपये देने चाहे, पर किन्नर तो अंदर ही आ गए. इतना ही नहीं इन्होंने नन्हे बच्चे को मारने की भी धमकी दी. तब बच्चे की मां डर के कारण बच्चे को लेकर कमरे में घुस गई और अंदर से दरबाजा बंद कर लिया.

जबरदस्ती की और दरवाजा तोड़ने का प्रयास किया

किन्नरों ने जबरदस्ती की और दरवाजा तोड़ने का प्रयास किया. किन्नर पूरे घर में घूम रहे थे. वृद्ध मां ने माता का वास्ता दिया तो किन्नरों ने मंदिर में रखी मूर्ति उठाकर फेंकी और कहा कि देवी हमारा कुछ नहीं कर सकती. जब मदद के लिए पड़ोसी आए तो उन्हें भी गालियां दी. इसी बीच आशीष घर पहुंचे और डायल-100 को कॉल लगाया. पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकार्ड हो गई है। घटना से भयभीत तुलसीनगर रहवासी संगठन ने रविवार को बैठक आयोजित की और टीआई तारेश सोनी को बुलाया. इसी दौरान नंदलालपुरा से किन्नर भी पहुंचे और घटना पर खेद व्यक्त किया.

ये भी पढ़ें: MP OBC Reservation Case: सप्रीम कोर्ट ने अपने आदेश में किया संशोधन, अंतिम सुनवाई के लिए तारीख तय

ज़रूर पढ़ें