LPG Cylender Pirce Hike: होली के पहले महंगाई की तगड़ा डोज, फिर महंगा हुआ LPG सिलेंडर, जानें आपके शहर में कितने बढ़े दाम

LPG Cylender Pirce Hike: होली से ठीक पहले मंहगाई का तगड़ा झटका लगा है. एक बार फिर से कॉमर्शियल गैस सिलेंडरों की कीमतों में फिर से बढ़ोतरी दर्ज की गई है. नए कीमतों की बात करें तो 19 किलों वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत 28 रुपये बढ़ी है. यह बढ़ोतरी आज से सरकारी तेल […]
LPG Cylender Pirce Hike

LPG Cylender Pirce Hike

LPG Cylender Pirce Hike: होली से ठीक पहले मंहगाई का तगड़ा झटका लगा है. एक बार फिर से कॉमर्शियल गैस सिलेंडरों की कीमतों में फिर से बढ़ोतरी दर्ज की गई है. नए कीमतों की बात करें तो 19 किलों वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत 28 रुपये बढ़ी है. यह बढ़ोतरी आज से सरकारी तेल विपणन कंपनियों आईओसी (IOC), एचपीसीएल (HPCL) और बीपीसीएल (BPCL) द्वारा की गई है. इसका असर मध्य प्रदेश में देखने को मिल रहा है.

व्यापारिक गतिविधियों पर भी

इस बढ़ोतरी को लेकर विशेषज्ञों का कहना है कि इससे रेस्टोरेंट और होटल व्यवसायों के साथ-साथ व्यापारिक गतिविधियों पर भी असर पड़ेगा. होली के त्याहोर के मद्देनजर रखते हुए यह बढ़ोतरी आम लोगों की जेब पर भी असर डाल सकती है, हालांकि घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में किसी भी तरह की कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है. मध्य प्रदेश में कॉमर्शिल गैस सिलेंडर की कीमतों में 49 रुपये की बढोतरी की गई है.

लगातार तीसरी बार बढ़े दाम

ये लगातार तीसरी बार है जब एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है. जनवरी में सिलेंडर के दाम में 111 रुपए और फरवरी में 49 रुपए की बढ़ोतरी की गई थी. इस तरह, पिछले तीन महीनों में 19 किलो के कॉमर्शियल एलपीजी (LPG) सिलेंडर की कीमत में कुल 188 रुपए का इजाफा हो चुका है. विशेषज्ञों का मानना है कि अगर ईरान और इजरायल के बीच युद्ध लंबा चलता है, तो पेट्रोल, डीजल और सीएनजी सहित सभी प्रमुख ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी हो सकती है. इसका मुख्य कारण कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी है.

मध्य प्रदेश में कितनी बढ़ी कीमतें

शहरघरेलू गैस सिलेंडर ( ₹)कॉमर्शिल गैस सिलेंडर( ₹)
भोपाल858.501745 (49 की बढ़ोतरी)
छिंदवाड़ा 8771790 (49 की बढ़ोतरी)
दमोह8751784.50 (49 बढ़ोतरी)
इंदौर8811962 (49 बढ़ोतरी)
देवास 884.501850.50 (49 बढ़ोतरी)

ये भी पढ़ें: MP News: ‘किसानों को आत्मनिर्भर बनाएंगे’, CM मोहन यादव 2 मार्च को कृषि कैबिनेट में देंगे होली की सौगात

ज़रूर पढ़ें