Ujjain: महाकाल की संध्या और शयन आरती के लिए अब करानी होगी प्री बुकिंग, जानें कितना लगेगा पैसा और क्या है तरीका

Ujjain: उज्जैन महाकाल मंदिर समिति ने एक बड़ा फैसला लिया है. दरअसल अब से महाकाल बाबा की संध्या आरती और शयन आरती के लिए आपको ऑनलाइन बुकिंग करानी पड़ेगी.
Ujjain news

Ujjain news

Ujjain: अगर आप भी उज्जैन महाकाल के दर्शनों के लिए जाने का प्लान बना रहे हैं तो ये खबर आपके लिए दरअसल मंदिर प्रतिदिन भक्तों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए समिति ने एक बड़ा फैसला लिया है. अब से बाबा महाकाल की संध्या आरती और सयन आरती के लिए ऑनलाइन बुकिंग सिस्टम लागू कर दिया गया है. ये नया नियम गुरूवार से प्रभावी हो जाएगा. मंदिर समिति ने इन दोनों आरतियों के लिए प्रतिव्यक्ति 250 रुपये शुल्क तय किया है. यानी कि अब से भस्म आरती की तरह संध्या आरती और शयन आरती के लिए भी भक्तों की प्री-बुकिंग करानी अनिवार्य हैं.

पहले आओ, पहले पाओ

यह बुकिंग ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर की जाएगी. खास बात यह है कि अब किसी भी प्रकार की वीआईपी ऑफलाइन बुकिंग नहीं होगी. दोनों आरती के लिए प्रवेश केवल गेट नंबर 1 से ही दिया जाएगा. बता दें कि शाम 6 बजे होने वाली संध्या आरती के लिए ऑनलाइन बुकिंग प्रतिदिन दोपहर 12 बजे शुरू होगी. वहीं रात 10 बजे होने वाली आरती के लिए ऑनलाइन बुकिंग शाम 4 बजे से शुरु होगी. श्रद्धालु मंदिर की अधिकृत वेबसाइट के माध्यम से घर बैठे बुकिंग कर सकेंगे। मंदिर प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि संध्या आरती के लिए प्रवेश का अंतिम समय शाम 6 बजे और शयन आरती के लिए रात 10 बजे रहेगा.

जिन्होंने नहीं करा पाई बुकिंग क्या वो कर सकते हैं दर्शन

लेकिन अब सवाल ये उठता है कि जो व्यक्ति बुकिंग नहीं करा पाए है या फिर शुल्क जमा नहीं कर पाए तो क्या वे आरतीदर्शन का लाभ नहीं उठा सकते. दरअसल ऐसी स्थिति में भक्तों को कार्तिकेय मंडपम से चलित दर्शन की व्यवस्था रहेगी. मंदिर समिति की यह नई व्यवस्था भस्म आरती की तर्ज पर की गई है. गौरतलब है कि भस्म आरती के लिए भी पहले से ऑनलाइन बुकिंग करनी होती है. बढ़ती भीड़ और आरती के समय अव्यवस्था को रोकने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है.

भीड़ को नियंत्रित करने के लिए यह कदम उठाया गया है

मंदिर प्रशासक प्रथम कौशिक ने बताया कि संध्या और शयन आरती में उमड़ने वाली भारी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए यह कदम उठाया गया है. मंदिर प्रबंधन के अनुसार नई डिजिटल प्रक्रिया का उद्देश्य श्रद्धालुओं को आधुनिक, सुरक्षित और भरोसेमंद सेवा देना है. हर साल लाखों भक्त उज्जैन पहुंचते हैं, ऐसे में ऑनलाइन बुकिंग से लोगों को पहले से आरती में अपना स्थान सुरक्षित करने में बड़ी राहत मिलेगी.

यह भी पढ़ें- MP Budget 2026: बजट आने से पहले विपक्ष का विरोध प्रदर्शन, खाली गुल्लक लेकर विपक्ष ने कहा- कर्ज में डूबी है सरकार

ज़रूर पढ़ें