Cylinder price hike: ‘जनता कब तक सरकार की विफलताओं का बोझ उठाएगी’, Umang Singhar ने गैस सिलेंडर के दाम बढ़ने पर BJP को घेरा
Cylinder price hike
Cylinder price hike: मिडिल ईस्ट में ईरान और इजरायल के बीच चल रही जंग का असर अब भारत में भी देखने को मिल रहा है. ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य को बंद कर दिया है जिसकी वजह से आयात होने वाले तरल पदार्थो की कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज की गई हैं. इसी बीच भारत में एलपीजी घरेलू गैस सिलेंडरो के प्राइज भी बढ़े हैं. भारत के कई राज्यों में अब एलपीजी गैस सिलेंडर महंगा हो गया है. ये बढ़े हुए दाम आज से यानी कि 7 मार्च से ही लागू हो गए हैं. भारत में 14.2 किलोग्राम एलपीजी सिलेंडरों की कीमत में 60 रुपये की बढ़ोत्तरी हुई है.
महंगाई से जूझ रहे परिवारों के लिए बेहद चिंताजनक- उमंग सिंघार
अब इस बढ़ती हुई महंगाई को लेकर विपक्ष ने भाजपा सरकार को घेरना शुरू कर दिया है. मध्य प्रदेश विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने ट्वीट करते हुए लिखा ‘घरेलू LPG सिलेंडर के दाम में ₹60 की बढ़ोतरी, पहले से ही बढ़ती महंगाई से जूझ रहे परिवारों के लिए बेहद चिंताजनक है.राहुल गाँधी जी लगातार देश में गहराते ऊर्जा संकट को लेकर सरकार को चेतावनी देते रहे हैं, लेकिन कोम्प्रोमाईज़ड प्रधानमंत्री और केंद्र सरकार ने इन चेतावनियों को नजरअंदाज किया.’
वह आगे लिखते है ‘आज उसी नीतिगत विफलता का खामियाजा देश की आम जनता बढ़ती गैस कीमतों और महंगाई के रूप में भुगत रही है. आखिर कब तक जनता सरकार की विफलताओं का बोझ उठाती रहेगी?’
घरेलू LPG सिलेंडर के दाम में ₹60 की बढ़ोतरी, पहले से ही बढ़ती महंगाई से जूझ रहे परिवारों के लिए बेहद चिंताजनक है।
— Umang Singhar (@UmangSinghar) March 7, 2026
राहुल गाँधी जी लगातार देश में गहराते ऊर्जा संकट को लेकर सरकार को चेतावनी देते रहे हैं, लेकिन कोम्प्रोमाईज़ड प्रधानमंत्री और केंद्र सरकार ने इन चेतावनियों को… pic.twitter.com/jAgY525WGU
क्यों बढ़े गैस के दाम?
दरअसल पश्चिम एशिया में जारी सैन्य तनाव और होर्मुज जलडमरूमध्य के रास्ते आयात होने वाली तरल प्राकृतिक गैस (LNG) की आपूर्ती 28 फरवरी से ही रुकी हुई है. इससे लगभग 20 प्रतिशत वैश्विक एलएनजी आपूर्ति अस्थायी रूप से प्रभावित हुई है और एशियाई आयात बाजारों में चिंता बढ़ गई है. भारत की एलएनजी आपूर्ति का एक बड़ा हिस्सा कतर और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) से होर्मुज जलडमरूमध्य के रास्ते ही आता है.
ये भी पढे़ं- वन विभाग की भर्ती पर विवाद, वन रक्षक भर्ती विज्ञापन में आरक्षण रोस्टर का पालन नहीं हुआ, विज्ञापन वापस