Bhopal News: पुलिस द्वारा रिश्वत मांगने कई मामले आपने देखें होंगे लेकिन इस बार जो मामला सामने आया है उसने कानून व्यवस्था पर तो सवाल खड़े किए ही है बल्कि इंसानियत पर काला धब्बा लगाया है. मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में ट्रैफिक पुलिस पर जबरन वसूली का आरोप लगा है. ये आरोप एक गर्भवती महिला ने लगाया है. आइए जानते है क्या है पूरा मामला.
गर्भवती महिला का आरोप
दरअसल गर्भवती महिला का आरोप है कि अस्पताल ले जाते समय ट्रैफिक पुलिस ने उनकी गाड़ी को रोका और 5 हजार रुपये की मांग की. पैसे नहीं मिलने पर गर्भवती महिला के पति के साथ पुलिस ने अभद्रता की थी. इसके बाद पैसे भी लिए हैं. महिला ने अपना नाम सविता बताया हैं. महिला का आरोप है कि सोमवार को वह अपने पति के साथ सोनोग्राफी कराने के लिए एम्स जा रहा थी.
थाने के पास पुलिस ने उसकी गाड़ी रोकी
इसी दौरान मिसरोद थाने के पास पुलिस ने उसकी गाड़ी रोकी. पुलिस ने ओवर स्पीड का हवाला देते हुए 5000 रुपये की डिमांड की. महिला ने पति ने पुलिस से कहा कि हमारे साथ एक मरीज है हम उसे लेकर एम्स जा रहे हैं. यही कारण है कि मैं गाड़ी तेज चला रहा था. महिला ने बताया कि इसके बाद भी पुलिसकर्मी नहीं माने और गर्भवती महिला और उसके परिवार के साथ अभद्रता करने लगे. महिला ने बताया कि इस दौरान चार ट्रैफिक पुलिस वाले थे.
पुलिस कर्मियों ने बदसलूकी भी की
महिला ने बताया है कि पुलिस कर्मियों ने बदसलूकी करते हुए मेरे पति से 700 रुपये ले लिए. महिला के पति ने बताया कि ट्रैफिक पुलिसवालों ने जबरन मेरे पास से 760 रुपये छीन लिए. इसके साथ ही जब मैंने अपने भाई को फोन करने की कोशिश की तो उन्होंने मेरा मोबाइल भी छिन लिया और बदसलूकी की. इस मामले में महिला ने पुलिस से भी शिकायत की है. हालांकि इस पूरे मामले में पुलिस की तरफ से कोई भी प्रतिक्रिया नहीं दी गई है.
