MP News: मऊगंज में रेसिंग और स्टंट का जुनून बना काल! एक ही परिवार के तीन भाइयों की दर्दनाक मौत

Mauganj Road Accident: Mauganj Road Accident: हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई. गुस्साए ग्रामीणों ने नेशनल हाईवे पर जाम लगा दिया, जिससे यातायात लंबे समय तक बाधित रहा. बेला गांव में मातम का माहौल है, जहां एक ही घर से तीन अर्थियां उठने की तैयारी ने हर किसी को भावुक कर दिया.
Road accident

सांकेतिक तस्वीर

Mauganj Road Accident: मध्य प्रदेश के मऊगंज से एक बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाली खबर सामने आई है, जहां तेज रफ्तार और स्टंटबाजी ने एक ही परिवार को हमेशा के लिए उजाड़ दिया. यह भयावह हादसा नेशनल हाईवे 135 पर पथरिहा मोड़ के पास हुआ, जिसने पूरे इलाके को गहरे सदमे में डाल दिया.

दो बाइकों में जोरदार टक्कर

जानकारी के अनुसार, दो बाइकों पर सवार पांच युवक आपस में रेसिंग कर रहे थे. तेज रफ्तार और लापरवाही के चलते दोनों बाइकें सड़क किनारे खड़े ईंट से लदे ट्रेलर से जा टकराईं. टक्कर इतनी भीषण थी कि तीन युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया.

तीनों सगे भाइयों की मौत

इस दर्दनाक हादसे में 17 वर्षीय उपलक्ष्य कोल, 17 वर्षीय अमरीश कोल और 21 वर्षीय हेमराज कोल की मौत हो गई. सबसे हृदयविदारक बात यह है कि तीनों सगे भाई थे. एक ही परिवार के तीन चिराग एक साथ बुझने से घर में मातम पसरा हुआ है और पूरे क्षेत्र की आंखें नम हैं.

दो युवक गंभीर, अस्पताल में भर्ती

हादसे में घायल दो अन्य युवक प्रशांत और प्रदीप को गंभीर हालत में संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. डॉक्टरों की निगरानी में दोनों जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें: MP में हाईवे किनारे अस्पताल बनाने पर मिलेगा 30 फीसदी का अनुदान, CM मोहन यादव का बड़ा ऐलान

घटना के बाद आक्रोश, घंटों जाम

हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई. गुस्साए ग्रामीणों ने नेशनल हाईवे पर जाम लगा दिया, जिससे यातायात लंबे समय तक बाधित रहा. बेला गांव में मातम का माहौल है, जहां एक ही घर से तीन अर्थियां उठने की तैयारी ने हर किसी को भावुक कर दिया.

कब थमेगा रफ्तार का कहर?

यह हादसा एक बार फिर सवाल खड़ा करता है कि सड़कों पर बेलगाम रफ्तार और स्टंटबाजी पर लगाम कब लगेगी. रफ्तार दिखाने के लिए नहीं, संभालने के लिए होती है क्योंकि एक छोटी सी लापरवाही, पूरी जिंदगी छीन सकती है.

ज़रूर पढ़ें