Vistaar NEWS

‘कांग्रेस खुद को सही और दूसरे के कामों को षड़यंत्र बताती है’, मंत्री धर्मेंद्र लोधी ने दतिया विधायक की सदस्यता रद्द करने को सही बताया

Dharmendra lodhi (File Photo)

धर्मेंद्र लोधी(File Photo)

MP News: मध्य प्रदेश में दतिया से कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती की सदस्यता रद्द होने के बाद सियासी बयानबाजी थमती नहीं दिख रही है. लगातार आरोप प्रत्यारोप का दौरा जारी है. जहां कांग्रेस ने इसे साजिश करार दिया है, वहीं सत्ता पक्ष के लोगों का कहना है कि सबकुछ नियम के तहत किया गया है. अब संस्कृति मंत्री धर्मेंद्र लोधी ने भी विधानसभा अध्यक्ष के फैसले को सही ठहराया है.

‘कांग्रेस खुद को सही और दूसरे के कामों को षड़यंत्र बताती है’

मंत्री धर्मेंद्र लोधी ने कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती की सदस्यता समाप्त किए जाने को जायज ठहराया है. धर्मेंद्र लोधी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा, ‘विधानसभा में जो भी काम होता है, वह नियम कानून की प्रक्रिया के तहत होता है. कानून में साफ लिखा हुआ है कि अगर किसी विधायक को 2 साल से ज्यादा समय की सजा होती है, तो स्पष्ट लिखा हुआ है कि उसकी सदस्यता रद्द कर दी जाएगी.’

धर्मेंद्र लोधी ने आगे कहा, ‘मुझको याद है कि जब कांग्रेस की बीच में 15 महीने की सरकार थी तो हमारे विधायक प्रहलाद लोधी को सजा हुई थी तो कांग्रेस ने रातोंरात उनकी सदस्यता रद्द कर दी थी. लेकिन कांग्रेस की समस्या ये है कि जब वो खुद काम करती है तो उसे नियम के तहत बताती है, लेकिन अगर हम करते हों तो उसे षड़यंत्र बताती है. ये कांग्रेस की पुरानी प्रवृत्ति रही है.’

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के बयान का किया समर्थन

वहीं मंत्री धर्मेंद्र लोधी ने केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के उस बयान का भी समर्थन किया है. जिसमें केंद्रीय मंत्री ने कहा था कि उज्जैन वही स्थान है, जहां कालगणना की जाती थी. इस पर प्रतिक्रिया देते हुए लोधी ने कहा कि केंद्रीय मंत्री ने जो भी कहा है, सही कहा है. आने वाले समय में भी ऐसा ही होगा.

बता दें केंद्रीय मेंत्री धर्मेंद्र प्रधान हाल ही में उज्जैन में महाकाल के दर्शन करने पहुंचे थ इस दौरान उन्होंने कहा था कि मध्य रेखा और कर्क रेखा बिंदु मिलता है. इसलिए प्राचीन समय में यहीं से कालगणना होती थी.

ये भी पढ़ें: ‘पति 40 साल का है, मैरिड लाइफ में खुश नहीं हूं’, 19 साल की पत्नी को HC ने बॉयफ्रेंड के साथ रहने की इजाजत दी

Exit mobile version