CM Mohan Yadav ने अपने काफिले में कम की गाड़ियां, PM Modi की अपील के बाद मुख्यमंत्री का बड़ा फैसला

MP News: पीएम मोदी की अपील के बाद मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अपने काफिले में सीमित वाहन शामिल करने का आदेश दिया है. साथ ही प्रदेश के तमाम नेताओं से भी अपील की है.
Mohan yadav

सीएम मोहन यादव

MP News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीते दिनों देशवासियों से बड़ी अपील की थी. उन्होंने अपनी अपील में कहा था कि जितना हो सके उनता डीजल-पेट्रोल की बचत करनी है. कम से कम कार और निजी साधन का उपयोग करें साथ में मेट्रों से ज्यादा से ज्यादा सफर करें. इस अपील के बाद एमपी के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने राज्य में नई कार्य संस्कृति अपनाने का संदेश दिया है. मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया है कि अब उनके कारकेड में सुरक्षा की दृष्टि से केवल न्यूनतम आवश्यक वाहन ही शामिल होंगे और किसी भी प्रकार की वाहन रैली या अनावश्यक काफिला नहीं रहेगा.

5 वाहन किए गए कम

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री के काफिले में अभी 13 वाहन चलाते हैं. पांच वाहनों में कटौती की गई है. अब सीएम आठ वाहन साथ चलेंगे, जिसमें तीन वाहन मुख्यमंत्री के लिए फॉर्च्यूनर रिजर्व है. साथ ही गार्ड गाड़ी और फॉलो और प्रेस प्रकोष्ठ की गाड़ी शामिल रहेगी. स्पेशल सिक्योरिटी ऑफिसर के साथ दो डीएसपी 4 इंस्पेक्टर, 8 सब इंस्पेक्टर और स्पेशल ब्रांच के लोग होते हैं. साथ ही एसटीएफ के भी जवान होते हैं. जिस जगह पर मुख्यमंत्री मौजूद होते हैं, वहां के स्थानीय पुलिस अधीक्षक एडिशनल एसपी डीएसपी और संबंधित थाना क्षेत्र के लोग सिक्योरिटी में मौजूद रहते हैं.

प्रदेशवासियों से भी सीएम का आग्रह

उन्होंने आगे लिखा, “सभी मंत्रीगण भी यात्रा के समय न्यूनतम वाहनों का उपयोग करेंगे. साथ ही, नवनियुक्त निगम-मंडल पदाधिकारी सादगी से कार्यभार ग्रहण करेंगे.” इसके अलावा सीएम मोहन यादव ने मध्य प्रदेश के लोगों से ज्यादा से ज्यादा पब्लिक ट्रांसपोर्ट का यूज करने की अपील की. उन्होंने कहा लिखा, “प्रदेशवासियों से भी आग्रह है कि वे सार्वजनिक परिवहन को अपनाएं. राष्ट्रहित सर्वोपरि है.”

ये भी पढ़ें: MP हाई कोर्ट के जस्टिस 3 किमी साइकिल चलाकर पहुंचे अदालत, PM की अपील पर किया अमल, लोगों ने की तारीफ

ज़रूर पढ़ें