Vistaar NEWS

Burhanpur: आई फोन चलाने का जुनून ने बना दिया अपराधी, गूगल पर शोरूम सर्च कर की चोरी

Burhanpur news

आरोपी गिरफ्तार

Burhanpur: मंहगे शौक होना कोई बुरी बात नहीं है लेकिन उन्हें पूरा करने के लिए तरीका भी मेहनत और ईमानदारी वाला होना चाहिए. लेकिन एमपी बुरहानपुर से जो मामला सामने आया है उसे जानकर आप चौंक जाएंगे. दरअसल मंहगे आईफोन के शौक ने जंगल के पास बसे चिड़ियापानी गांव के एक आदिवासी युवक को अपराधी बना दिया. युवक महंगे आईफोन चलाने का शौक था जिसके लिए उसने मेहनत का नहीं बल्कि चोरी का रास्ता चुना.

आरोपी को किया गिरफ्तार

इस मामले में लालबाग थाना क्षेत्र की पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर खेत में छिपा रखा चोरी का सारा माल बी बरामद कर लिया है. आरोपी की पहचान किशन बारेला (21) के नाम से हुई है. किशन बारेला ने 16 अप्रैल की रात न्यू इंदिरा कॉलोनी स्थित एप्पल प्लेनेट शोरुम का ताला तोड़ कर करीब 3.53 लाख के दो आई फोन, तीन आई पैड, दो लैपटॉप सहित अन्य फोन भी चोरी कर लिए.

बुधवार को सामने आया मामला

एडिशनल एसपी अंतर सिंह कनेश और सीएसपी गौरव पाटिल ने बुधवार को घटना का पर्दाफाश करते हुए बताया कि लालबाग थाना प्रभारी अमित सिंह जादौन और उनकी टीम ने सीसीटीवी कैमरों से मिले फुटेज के आधार पर आरोपित की पहचान की. हालांकि फिलहाल आरोपी का कोई पुराना आपराधिक रिकॉर्ड नहीं मिला है. किशन ने अपना शौक पूरा करने के लिए चोरी की वारदात को अंजाम दिया.

दो किमी तक घसीटी बाइक

सीएसपी ने गौरव पाटिल ने आगे बताया कि दर्यापुर के पास किशन की गाड़ी का पेट्रोल खत्म हो गया था. लेकिन पकड़े जाने के डर से उसने पेट्रोल नहीं भरवाया और करीब दो किमी तक अपनी बाइक को घसीटते हुए ले गया. किशन ये बाइक अपने बड़े भाई जेके राम से मांग कर लाया था.

ये भी पढ़ें: NEET Paper Leak: पेपर लीक मामले में आरोपी छात्र गिरफ्तार, सीहोर की सत्यसाई यूनिवर्सिटी से जुड़ा कनेक्शन

Exit mobile version