NEET Paper Leak: पेपर लीक मामले में आरोपी छात्र गिरफ्तार, सीहोर की सत्यसाई यूनिवर्सिटी से जुड़ा कनेक्शन
सत्य साई यूनिवर्सिटी, सीहोर
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है. इस मामले में आरोपी शुभम खैरनार राजस्थान पुलिस ने नाशिक से गिरफ्तार किया है, हैरान कर देने वाली बात ये कि आरोपी शुभम का संबंध सीहोर की श्री सत्यसाई यूनिवर्सिटी से बताया जा रहा है. यानी की अब इस मामले का सीधा कनेक्शन एमपी के सीहोर से हो सकता है. बताया जा रहा है कि आरोपी शुभम सीहोर की श्री सत्यसाई यूनिवरसिटी का छात्र रहा है.
क्या है आरोपी का एमपी कनेक्शन?
आरोपी शुभम खैरनार सीहोर की श्री सत्यसाई यूनिवरसिटी में आयुर्वेद चिकित्सा बीएएमएस का छात्र रहा है. जिससे आशंका है कि इस पेपर लीक के तार सीहोर से भी जुडे हो सकते हैं. हांलाकि यूनिवरसिटी प्रबंधन शुभम को लेकर अपना पल्ला झाड रहा है. विश्वविद्यालय के कुलपति मुकेश तिवारी का साफ कहना है कि शुभम ने वर्ष 2021 में आयुर्वेद चिकित्सा पाठयक्रम बीएमएमएस में प्रवेश लिया था जिसके बाद वह कभी नहीं आया.
सफाई देते हुए कुलपति ने बताया कि शुभम कभी कोई परीक्षा में शामिल नहीं हुआ, और ना ही किसी प्रकार की अन्य गतिविधियों में आया.
रद्द हो गई थी नीट परीक्षा
गौरतलब है कि राजस्थान में हुए बड़े पेपर लीक के बाद नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने NEET UG परीक्षा को रद्द करने का फैसला लिया है. नीट की ये परीक्षा 3 मई को आयोजित हुई थी, जिसमें करीब 22 लाख से ज्यादा छात्रों ने हिस्सा लिया था. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी एनटीए अब परीक्षा की नई तारीख का ऐलान करेगा. एजेंसी की तरफ से बताया गया है कि छात्रों को वही सेंटर अलॉट होंगे, जहां उन्होंने परीक्षा दी थी.
ये भी पढ़ें: MP हाई कोर्ट के जस्टिस 3 किमी साइकिल चलाकर पहुंचे अदालत, PM की अपील पर किया अमल, लोगों ने की तारीफ
खबर बढ़ाई जा रही है…