MP Weather: 5 डिग्री तक उछलेगा पारा, धूप से बचने की एडवायजरी भी जारी, जानें ताजा IMD अपडेट

MP Weather: मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी का दौर शुरू हो गया है. मौसम विभाग (IMD) के अनुसार अगले चार से पांच दिनों में तापमान 5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है, और पारा 45°C के आंकड़े को पार कर सकता है.
MP Weather

गर्मी का असर

MP Weather: मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी का दौर शुरू हो गया है. मौसम विभाग (IMD) के अनुसार अगले चार से पांच दिनों में तापमान 5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है, और पारा 45°C के आंकड़े को पार कर सकता है. एक गंभीर चेतावनी जारी करते हुए, मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कहा है कि अगले चार दिन राज्य के लिए बेहद अहम होंगे. पिछले कई दिनों से लगातार तापमान में बढ़ोतरी हो रही है. आइए जानते है कि आज कैसा रहेगा मौसम

अभी और बढ़ेगा तापमान

मध्य प्रदेश के कम से कम छह बड़े शहरों में तापमान पहले ही 40°C का आंकड़ा पार कर चुका है, जिसमें रतलाम 41°C के साथ सबसे ऊपर है. इंदौर, भोपाल, उज्जैन समेत कई संभाग सबसे ज्यादा प्रभावित हैं. मौसम विभाग ने संकेत दिया है कि 14 अप्रैल सोमवार को राज्य में बारिश की कोई संभावना नहीं है, जिससे यह पता चलता है कि आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ने की संभावना है.

गर्मी और धूप से बचाव

मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश में आगामी दिनों में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी और गर्म व तेज लपट का अलर्ट दिया है. आईएमडी से मिली जानकारी अनुसार 4-5 दिन में तापमान 5 डिग्री तक उछलकर 45°C के पार जा सकता है. लोगों के गर्मी और धूप से बचने की सलाह दी गई है.

जमकर पानी पीने की सलाह

गर्मी का असर इंदौर, भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर, रतलाम, उज्जैन और खरगोन जैसे शहरों में सबसे ज़्यादा महसूस किया जा रहा है. बढ़ती गर्मी को देखते हुए, स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने लोगों को सलाह दी है कि वे दोपहर के समय घर से बाहर निकलने से बचें और पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहें.

ये भी पढ़ें: मुरैना में वनरक्षक को ट्रैक्टर से कुचलने मामला, परिवार को नहीं मिली सरकारी मदद, IFS एसोसिएशन आया आगे

ज़रूर पढ़ें