Vistaar NEWS

Jabalpur: ‘हादसा पूरी तरह से लापरवाही का नतीजा’, बरगी डैग हादसे में जांच के बीच आयोग के सामने नई याचिका दायर

Jabalpur News

बरगी डैग हादसे में नई याचिका दायर

Jabalpur: जबलपुर के बरगी बांध में हुए क्रूज हादसे को लेकर जांच लगातार जारी है इसी बीच जबलपुर के सामाजिक कार्यकर्ताओं के द्वारा शिकायतें भी दी जा रही हैं इसी कड़ी में आरटीआई कार्यकर्ता अखिलेश त्रिपाठी के द्वारा सेवानिवृत्त जस्टिस संजय द्विवेदी आयोग के सामने याचिका दायर की गई है जिसमें क्रूज हादसे को लेकर कई मुद्दे उठाए गए हैं.

याचिका में लगाया गया बड़ा आरोप

याचिका में कहा गया है की बरगी बांध में हुआ क्रूज हादसा पूरी तरह से लापरवाही का नतीजा है क्योंकि समय रहते किसी भी जिम्मेदार विभाग ने अपनी जिम्मेदारियां नहीं निभाई. जिसकी वजह से 13 लोगों की जान चली गई. याचिका में कहा गया है की मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड को समय रहते खराब मौसम की जानकारी नहीं दी जबकि मौसम विभाग की यह जिम्मेदारी बनती है लेकिन इस मामले पर मौसम विभाग की भी लापरवाही सामने आई है.

इस याचिका में मांग की गई है कि…

याचिका में मांग की गई है की मौसम विभाग के अधिकारियों से भी पूछताछ होना चाहिए. इसके साथ-साथ बरगी हादसा होने के बाद क्रूज को आनन फानन में तोड़ दिया गया है साफ नजर आता है की क्रूज को तोड़ने के पीछे मकसद सबूत को जड़ से मिटाना था इसलिए क्रूज को तोड़े जाने की भी जांच होना चाहिए. क्रूज का बीमा और क्रूज में बैठने वाले यात्रियों का बीमा क्यों नहीं कराया गया था साथ ही बरगी बांध क्षेत्र में कहीं भी विंड मीटर लगा नजर नहीं आता है जिससे हवा की गति को जाना जा सकता है.

पर्यटन स्थलों पर विंड मीटर भी लगाया जाना चाहिए

इसलिए ऐसे तमाम पर्यटन स्थलों पर विंड मीटर भी लगाया जाना चाहिए. घटनास्थल पर ना तो एसडीआरएफ टीम मौजूद थी और ना ही एनडीआरएफ का कोई कर्मचारी था लिहाजा उनकी भी जिम्मेदारी तय हो जाना चाहिए. आयोग के सामने यह भी कहा गया है कि याचिका में उठाए गए प्रमुख बिंदुओं को सुनने के बाद जिम्मेदार अधिकारियों से दोबारा पूछताछ और कथन होना चाहिए.

शिकायतों को जांच दायरे में रखा गया

इस मामले में आयोग का कहना है कि अब तक बरगी क्रूज क हादसे को लेकर तीन लोगों से पूछताछ और कथन रिकॉर्ड पर लिए जा चुके हैं सभी शिकायतों को भी जांच के दायरे में रखा गया है याचिका में उठेगा तमाम बिंदुओं के आधार पर भी हादसे की जांच आगे बढ़ाई जाएगी.

ये भी पढ़ेंः गुटखा-आइसक्रीम नहीं है, सुनते ही दबंगों ने दुकानदार को लाठी-डंडों पीटा, महिलाओं को भी नहीं छोड़ा

Exit mobile version