Vistaar NEWS

दोस्त की नाबालिग बेटियों के नहाते समय वीडियो बनाया, फिर ब्लैकमेल करके करता था अश्लील हरकतें, पुलिस ने दबोचा

Symbolic picture.

सांकेतिक तस्वीर.

MP News: मध्य प्रदेश के गुना जिले में एक ऐसी घटना घटी है, जिसके बाद से लोगों का दोस्ती के रिश्ते से भरोसा ही उठ जाए. यहां एक शख्स ने अपने दोस्ती की नाबालिग बेटियों पर ही गंदी नजर डाल दी. आरोपी ने नाबालिग बेटियों को गंदे वीडियो दिखाए और फिर अश्लील हरकतें करने लगा. इतना ही नहीं वहशी ने नाबालिग का नहाते समय धोखे से वीडियो बना लिया और फिर इसी वीडियो के आधार पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाने लगा. बच्चियां महीनों तक हवस के पुजारी की हरकतों को बर्दाश्त करती रहीं. लेकिन सोमवार को उनका सब्र जवाब दे गया और उन्होंने चाइल्ड हेल्पलाइन पर कॉल करके आरोपी के खिलाफ शिकायत कर दी. जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को रात दो बजे घर से दबोच लिया.

वीडियो दिखाकर करता था गंदी हरकतें

पूरा मामला शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की भार्गव कॉलोनी का है. यहां रहने वाले एक परिवार के मुखिया का दोस्त फिरोज अक्सर घर आता जाता था. फिरोज बच्चियों के पिता का करीबी दोस्त था. नाबालिग लड़कियों फिरोज को चाचा बुलाती थीं और उसका काफी अदब करती थीं. लेकिन फिरोज की बच्चियों पर शुरू से ही गंदी नजर थी. जब भी घर में होता नाबालिगों को गंदे वीडियो मोबाइल पर दिखाता और फिर उनके साथ अश्लील हरकतें शुरू कर देता. बच्चियां डर के कारण किसी से बता नहीं पाती थीं.

महीनों से कर रहा था शोषण

पीड़ित बहनों के मुताबिक दिसंबर 2025 में फिरोज के परिवार के साथ उनका परिवार कोटा घूमने गया था. इस टूर पर फिरोज की पत्नी और बच्चे भी गए थे. लेकिन फिरोज के पत्नी और बच्चे कोटा में ही रुक गए और बाकी लोग वापस आ गए. लेकिन वापसी में रास्ते में कार में ही नाबालिग लड़कियों के साथ गंदी हरकतें शुरू कर दीं. बच्चियां किसी से बोल नहीं पाईं और चुपचाप घर आ गईं. नाबालिगों को लगा कि एक बार की बात है. शायद अब ठीक हो जाएगा. लेकिन आरोपी फिरोज के अंदर तो हवस भरी पड़ी थी. एक बार अश्लीलता करने के बाद जब बच्चियों ने कुछ नहीं बोला तो उसे लगा कि अब उसके खिलाफ कोई कुछ नहीं कहेगा. फिर आए दिन ह बच्चियों गंदी हरकतें करता रहता था. एक दिन धोखे से उसने एक बहन की नहाते समय अश्लील वीडियो बना लिया. इसके बाद वह बच्चियों को ब्लैकमेल करने लगा और शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाने लगा. जब पीड़ित ने विरोद किया तो वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा.

आखिरकार दरिंदगी से तंग आकर बड़ी बहन ने चाइल्ड हेल्पलाइन पर कॉल करके पूरी आपबीती सुनाई. इसके बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए रात में दो बजे ही आरोपी को घर से ही दबोच लिया.

आरोपी के मोबाइल से अश्लील सामग्री बरामद

पुलिस ने आरोपी फिरोज के खिलाफ पॉक्सो एक्ट, छेड़छाड़ और आईटी एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है. पुलिस का कहना है कि आरोपी के मोबाइल से अश्लील सामग्री बरामद की है. फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके उसका मोबाइल बरामद कर लिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

ये भी पढे़ं: ‘मैं सोनम को मार डालना चाहती हूं’, राजा रघुवंशी की मां बोलीं- सब बिक गए हैं, इसलिए जमानत मिल गई

Exit mobile version