‘मैं सोनम को मार डालना चाहती हूं’, राजा रघुवंशी की मां बोलीं- सब बिक गए हैं, इसलिए जमानत मिल गई
सोनम रघुवंशी को जमानत मिलने के बाद राजा रघुवंशी की मां भड़क गईं.
Raja Raghuvanshi’s mother: इंदौर के कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में मंगलवार को आरोपी पत्नी सोनम रघुवंशी को शिलॉन्ग कोर्ट से जमानत मिल गई है. वहीं सोनम को जमानत के बाद राजा रघुवंशी के परिवार ने गुस्सा जाहिर किया है. राजा रघुवंशी की मां ने कहा है कि सभी लोग बिक गए हैं, इसलिए सोनम को जमानत मिल गई है.
‘मेरे बच्चे की हत्या करके उसको जमानत कैसे मिल सकती है’
सोनम रघुवंशी की जमानत के बाद मीडिया से बात करते हुए राजा रघुवंशी की मां उमा रघुवंशी फफक पड़ीं. उन्होंने कहा, ‘सोनम रघुवंशी को जमानत मिल गई. मतलब उसके घरवाले सारे के सारे मिले हुए हैं. मेरे बच्चे की हत्या करके उसको जमानत कैसे मिल सकती है. कानून कैसे बिक गया. अभी तक मैंने सुना था कि कानून अंधा होता है. लेकिन अब मुझे यकीन हो गया कि कानून अंधा है. वकील भी मिला हुआ है, वकील बिका हुआ है.
‘मैं उस हत्यारिन को देखना नहीं चाहती, उसको मार डालूंगी’
राजा की मां उमा रघुवंशी ने कहा, ‘एकदम से हमको ये पता चला है कि सोनम को जमानत मिल गई. हमको यकीन नहीं हो रहा. अभी तक हम बैठे थे कि हमको इंसाफ मिलेगा. लेकिन हमको इंसाफ नहीं मिला. इतनी बेरहमी से मेरे बच्चे की हत्या की है. हमारा वकील भी बिक गया. कानून भी बिक गया. मैं हत्यारिन से नहीं मिलना चाहती हूं. मैं तो खुद चाहती हूं कि सोनम मेरे सामने आए तो मैं उसको मार डालूं. मैंने सोचा नहीं था कि सोनम को इतनी जल्दी जमानत मिल जाएगी. सोनम का परिवार मिला हुआ है. अंदर ही अंदर उन्होंने गेम खेला है.’
वहीं राजा के भाई विपिन रघुवंशी ने भी आरोप लगाया है कि सोनम का भाई गोविंद रघुवंशी सोनम से जेल में मिलने गया था. विपिन का आरोप है कि गोविंद सोनम की मदद कर रहा है. हाालंकि गोविंद ने राजा के परिवार के आरोपों को नकार दिया है. गोविंद का कहना है कि हमारा सोनम से कोई वास्ता नहीं है और हम राजा के परिवार के साथ खड़े हैं.
ये भी पढे़ं: राजा रघुवंशी हत्याकांड में पत्नी सोनम को मिली जमानत, पति की हत्या के आरोप में जेल में थी बंद