Vistaar NEWS

मां वाग्देवी और भगवान हनुमान की फोटो लेकर भोजशाला के गेट पर पहुंचे श्रद्धालु, पुलिस ने रोका, कहा- कोर्ट का आदेश तो समझ लें

The police stopped the devotees who arrived with the pictures of Maa Vagdevi and Lord Hanuman at the gate.

मां वाग्देवी और भगवान हनुमान की तस्वीर लेकर पहुंचे श्रद्धालुओं को पुलिस ने गेट पर रोका.

MP News: मध्य प्रदेश के धार स्थित भोजशाला मंदिर में हाई कोर्ट के आदेश के बाद पूजा-अर्चना शुरू हो गई है. सुबह से ही श्रद्धालु मंदिर में पहुंच रहे हैं. इस बीच कुछ भक्त मां वाग्देवी और भगवान हनुमान की तस्वीर लेकर भोजशाला मंदिर के गेट पर पहुंच गए. लेकिन इस बीच पुलिस और पुरातत्व विभाग के अधिकारियों ने गेट पर ही रोक लिया. अधिकारियों का कहना है कि अभी वो हाई कोर्ट के आदेश को पूरी तरह समझ रहे हैं. आदेश को समझने के बाद ही इस तरह के आयोजन को मंजूरी दी जाएगी.

तेलचित्र लेकर आई महिला श्रद्धालु वापस लौटी

श्रद्धालुओं ने कहा कि अगर हमको आज तस्वीर रखने देते तो ज्यादा खुशी होती, हमको रोक दिया गया. लेकिन तस्वीर तो मंदिर के अंदर रखनी ही है. चाहें बाद में ही क्यों ना रखें. वहीं तेलचित्र लेकर पहुंची एक महिला श्रद्धालु को भी पुलिस ने वापस लौटा दिया.

श्रद्धालुओं का कहना है कि अधिकारियों ने उन्हें हाई कोर्ट के आदेश को लेकर रोक लगाई है. अधिकारियों ने बताया है कि अभी वे कोर्ट का आदेश समझ रहे हैं. सोमवार तक रुकना होगा. इसके बाद जो भी हो सभी को बता दिया जाएगा. अखंड ज्योति मंदिर से श्रद्धालु मां वाग्देवी और भगवान हनुमान जी का चित्र लेकर पहुंचे थे.

भोजशाला में हुई सरस्वती वंदना और हनुमान चालीसा का पाठ

हाई कोर्ट के फैसले के बाद भोजशाला में शनिवार को सुबह से ही बड़ी संख्या में लोग पूजा-अर्चना के लिए पहुंच रहे हैं. धार के स्थानीय लोगों ने भोजशाला में मां सरस्वती वंदना की हनुमान चालीसा का पाठ किया. श्रद्धालुओं ने कहा कि वे हाई कोर्ट के फैसले से बेहद खुश हैं और कोर्ट के फैसले का स्वागत करते हैं. शनिवार सुबह से धार मंदिर परिसर समेत शहर के सभी संवेदनशील इलाकों में बड़ी संख्या में फोर्स तैनात की गई है. पुलिस ने सभी लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है, साथ ही हिदायत दी है कि अगर किसी ने कानून व्यवस्था के साथ खिलवाड़ किया तो उसपर सख्त कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें: पोषण नहीं बीमारी दे रहा आंगनबाड़ी केंद्र! श्योपुर में बच्चों को परोसी गई कीड़ों वाली दाल; Video वायरल होने पर मचा हड़कंप

Exit mobile version