Vistaar NEWS

रीवा में वायरल वीडियो पर एक्शन, संजय गांधी अस्पताल के अधीक्षक राहुल मिश्रा की छुट्टी

राहुल मिश्रा

राहुल मिश्रा

Rewa News:रीवा के संजय गांधी मेमोरियल अस्पताल के अधीक्षक राहुल मिश्रा को एक वायरल वीडियो के सामने आने के बाद पद से हटा दिया गया है. वीडियो में अधीक्षक एक व्यक्ति से बातचीत करते हुए कथित तौर पर यह कहते सुनाई दे रहे हैं कि 22 साल की उम्र कोई प्रेग्नेंसी की उम्र है क्या? उनका यह बयान प‍िछले द‍िनों अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत के मामले में सामने आया था.

वीडियो सामने आने के बाद मामले ने तूल पकड़ा और अस्पताल प्रबंधन की कार्यप्रणाली को लेकर सवाल उठने लगे, इसके बाद शासन स्तर पर कार्रवाई करते हुए अधीक्षक को पद से हटा दिया गया है. उनकी जगह डॉ. प्रियंक शर्मा को संजय गांधी अस्पताल का नया अधीक्षक नियुक्त किया गया है. इस संबंध में अपर सचिव सीमा डेहरिया ने आदेश जारी किया है.

किस मामले पर हुआ एक्शन?

दरअसल, रीवा के संजय गांधी मेमोरियल अस्पताल में पिछले दिनों कल्पना मिश्रा और उसके बच्चे की इलाज के दौरान मौत हो गई थी. इलाज ये पहले कल्पना मिश्रा अपने परिवार से कहती नजर आ रहीं थी कि ये लोग यानी कि डॉक्‍टर उसे मार देंगे. इसके कुछ देर बार यही हुआ. कल्पना और उसके बच्चे दोनों की मौत हो गई. सोशल मीडिया पर कल्पना का वीड‍ियो वायरल हुआ. जिसके बाद आनन फानन में प्रशासन ने सख्त कार्रवाई का भरोसा दिया. जिसमें शुरुआती तौर पर 4 कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया. 

राहुल मिश्रा का विवादित बयान

अस्पताल प्रबंधन और डॉक्टरों पर उठ रहे सवालों के बीच संजय गांधी मेमोरियल अस्पताल के अधीक्षक  का वीडियो सामने आया. जिसमें वह कहते नजर आ रहे थे कि 22 साल की बहन को गर्भवती करवा द‍िया. यह बात कहते हुए राहुल कल्पना के परिजनों को फटकार लगा रहे थे.वीडियो वायरल होने और विवाद बढ़ने के बाद डॉ. राहुल मिश्रा ने खेद जताते हुए माफी मांगी थी. माफी मांगने के बाद भी प्रशासन ने उन्‍हें सबक सिखाने का मन बना लिया था. यही वजह है कि उनको पद से हटा दिया गया है.

राहुल मिश्रा का  बयान सामने आने के बाद कांग्रेस ने इसे असंवेदनशील बताते हुए कड़ी आपत्ति जताई. कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने भी कार्रवाई की मांग की थी.

पढ़ें कल्‍पना केस से जुड़ी खबर-

‘ऐ सानू इधर आओ… ये मार डालेंगे’, चीखती रही प्रसूता, लापरवाही के बाद जच्चा-बच्चा की मौत; चार डॉक्टर सस्पेंड

Exit mobile version