Vistaar NEWS

चित्रकूट: TI साहब की विदाई में फूट-फूटकर रोई महिला कॉस्टेबल, थाना प्रभारी बोले-तुमको भी वहीं बुला लूंगा

chitrakoot police viral video

विदाई समारोह में भावुक हुई महिला कॉस्टेबल

कई बार आप जिस ऑफिस या दफ्तर में काम कर करते है वहां से परिवार जैसा जुड़ाव हो जाता है. आपके साथ काम करने वाले सहयोगी या आपके ऊपर काम करने वाले अफसरों से अच्छा कनेक्शन बन जाता है. ऐसे में जब किसी की रिटायरमेंट या ट्रांसफर होता है तो लोग अपने इमोशन को रोक नहीं पाते हैं. ऐसा ही एक मामला धर्मनगरी चित्रकूट से सामने आया है. यहां पर एक थाना प्रभारी का तबादला हुआ तो महिला कॉस्टेबल फूट-फूटकर रोने लगी.

सीनियर को विदा करते समय भावुक हई कांस्टेबल

दरअसल अधिकतर लोगों ने खाकी (पुलिस) का गुस्सा और हमेशा सख्ती, डंडे वाला रूप ही देखा है लेकिन चित्रकूट से सामने आई इस तस्वीर ने सभी का दिल जीत लिया. मामला चित्रकूट के रैपुरा थाने का है. यहाँ के थाना प्रभारी राम सिंह का तबादला भरतकूप थाने के लिए हो गया. जब थाने में उनकी विदाई का वक्त आया तो अपने सीनियर को विदा करते हुए वहां मौजूद एक महिला कांस्टेबल खुद पर काबू नहीं रख पाई और फूट-फूटकर रोने लगी.

पुलिसवालों की भर आए गले

महिला पुलिस कर्मी को रोते-बिलखते देख वहां मौजूद और भी पुलिसवालों की गले भर आए और आंखे नम हो गई. रोती हुई कांस्टेबल सीधे अपने थाना प्रभारी के गले लग गई. इस भावुक पल को देखकर वहां खड़ा हर शख्स हैरान भी था और भावुक भी. दूसरी तरफ थाना प्रभारी राम सिंह ने बड़े भाई की तरह महिला कांस्टेबल को गले लगाता हुए ढांढस बंधाया, उसके आंशू पोंछे और हौसला देते हुए कहा कि परेशान मत हो, तुम्हें कोई तकलीफ नहीं होने देंगे.

टीआई साहब ने दिलाया भरोसा

टीआई साहब ने भरोसा देते हुए ये भी कह दिया कि तुम बिल्कुल परेशान मत होना. तुम्हें भी जल्द तबादला कराकर नए थाने में बुला लेंगे. इस पूरे विदाई समारोह का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. लोग वीडियो पर जमकर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं और इसे शेयर भी कर रहे हैं.

Exit mobile version