Vistaar NEWS

रीवा-मऊगंज और डिंडौरी में बाढ़ जैसे हालात, मकान-दुकानों में पानी भरा, खतरे के निशान से ऊपर बह रही नदियां

Madhya Pradesh Flood

एमपी के कई शहरों में बाढ़ जैसे हालात

रीवा में आई बाढ़ के बाद अब धीरे-धीरे स्थितियां सामान्य होने की ओर है. लेकिन अभी भी बिहर नदी का जलस्तर खतरे से ऊपर चल रहा है.
नदी से लगी हुई कॉलोनीयो में अभी भी पानी भरा हुआ है एक फ्लोर पूरी तरह डूब के क्षेत्र में है और नदी घाटों के ऊपर चल रही है. स्थानीय लोग बताते हैं कि 2:00 बजे के बाद पानी कम होना जरूर शुरू हुआ है. कुछ इलाकों से तो पानी निकल गया लेकिन अभी भी कई इलाके डूब के क्षेत्र में है.

अगर बारिश नहीं हुई तो स्थितियां सामान्य होने में और भी समय लग सकता है. लेकिन अभी भी आसमान में छाए बादल चिंता की लकीर खींचे हुए हैं. रीवा के लोग सारी रात आसमान की तरफ टकटकी लगाकर इस बात को निहारते रहे अगर रात में बारिश हुई तो स्थितियां और भी विकराल हो जाएगी. लेकिन पिछले 24 घंटे से बारिश नहीं होने की वजह से स्थितियां सामान्य जरूर हुई है.

डिंडोरी में बारिश से हाहाकार

दूसरी तरफ डिंडोरी में लगातार हो रही बारिश क़े कारण जन जीवन प्रभावित नजर रहा है. नर्मदा सहित तमाम नदी नाले उफान पर हैं, जिले का सबसे बड़ा बांध बिलगढ़ा बांध का भी जलस्तर बढ़ गया है. कैचमेंट एरिया में अधिक जलभराव होने क़े कारण बांध क़े दो गेट खोल दिए गए हैं. जिससे सिलगी नदी में भारी उफान देखा जा रहा है. प्रशासन ने निचले इलाके क़े करीब 14 गांव में अलर्ट जारी कर लोगों को सतर्कता बरतने और उफनाये नदी नाले से दूरी बनाये रखने क़े लिए अपील किया है.

मंदाकिनी का जल स्तर बढ़ा

चित्रकूट में पहाड़ी और मैदानी क्षेत्रों में रुक-रुक कर हो रही तेज बारिश के चलते मन्दाकिनी नदी का जलस्तरज एक बार फिर बढ़ गया है. कल पानी उतरने के बाद आज जलस्तर में दोबारा इजाफा दर्ज किया गया, जिससे क्षेत्र का जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है.

गुप्त गोदावरी की गुफाएं बंद

एहतियात के तौर पर गुप्त गोदावरी की गुफाएं आज लगातार तीसरे दिन भी पर्यटकों के लिए बंद रखी गई हैं और आसपास की स्थानीय दुकानों को बंद करवा दिया गया है. प्रशासन द्वारा देर रात मुनादी कराकर नदी तट के आसपास रहने वाले लोगों को दूर रहने की सख्त हिदायत दी गई है. किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए क्यूआरटी, एसडीईआरएफ और होमगार्ड की टीमों को मोटर बोट के साथ तैनात कर दिया गया है.

ये भी पढ़ें: MP News: कटनी CSP पर FIR, हत्या के आरोपी को बचाने और करोड़ों की जमीन कम कीमत में बेचने का आरोप

Exit mobile version