Vistaar NEWS

रीवा के नेशनल अस्पताल में बड़ा हादसा, लिफ्ट गिरने से एक व्यक्ति की मौत, मचा हड़कंप

Rewa News

फाइल फोटो

रीवा के चर्चित नेशनल अस्पताल में शनिवार रात बड़ा हादसा सामने आया है. अस्पताल की लिफ्ट अचानक नीचे गिरने से उसमें सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई. हादसे के बाद अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया. घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजन अस्पताल पहुंचे और जमकर हंगामा शुरू कर दिया. परिजन अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.

मौके पर पहुंची पुलिस

हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है. पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है. फिलहाल लिफ्ट गिरने की वजह क्या रही, यह जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा. हादसे के बाद अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था और लिफ्ट के रखरखाव को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं.

जच्चा-बच्चा की हो गई थी मौत

बीते दिनों गांधी मेमोरियल में डिलीवरी के दौरान एक महिला की मौत की भी खबर सामने आई थी. इस घटना ने अस्पताल की व्यवस्थाओं और इलाज की प्रक्रिया पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. परिजनों का आरोप है कि उपचार के दौरान अस्पताल स्टाफ की लापरवाही और कथित तौर पर समय पर उचित इलाज नहीं मिलने से स्थिति बिगड़ती चली गई. 26 अगस्त की रात महिला और उसके नवजात बच्चे की मौत हो गई.

4 डॉक्टरों को किया गया था सस्पेंड

लगातार विरोध और परिजनों के आरोपों के बीच अस्पताल प्रबंधन ने मामले में तत्काल कार्रवाई करते हुए दो चिकित्सकों और दो नर्सिंग आफिसरों को निलंबित कर दिया है. प्रबंधन के अनुसार प्रथम दृष्टया इलाज में लापरवाही तथा परिजनों से दुर्व्यवहार के आरोपों को गंभीरता से लेते हुए यह कदम उठाया गया है.

ये भी पढ़ें: Mauganj News: मऊगंज में युवक पर पेट्रोल डालकर आग लगाई, चेहरा-सीना झुलसा, आरोपी गिरफ्तार

Exit mobile version