Vistaar NEWS

मऊगंज में लगातार बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल, नईगढ़ी में सड़कों पर हुआ जलभराव, घरों में पहुंचा गंदा पानी

mauganj incessant rain waterlogging occurs on roads in Naigarhi

मऊगंज: नईगढ़ी में सड़कों पर भरा पानी

Mauganj News: मऊगंज जिले में लगातार बारिश का दौर जारी है. इसने नईगढ़ी नगर परिषद की जल निकासी व्यवस्था की पोल खोल दी है. नगर परिषद के वार्ड क्रमांक 14 और 15 में अवैध अतिक्रमण के कारण नाली का निर्माण नहीं हो सका. जल निकासी न होने से घुटनों तक पानी भर गया. हालात इतने बिगड़े कि बारिश का गंदा पानी सड़क से होते हुए लोगों के घरों तक पहुंच गया. देखते ही देखते सड़कें तालाब बन गईं.

घरों में भरा गंदा पानी

जलभराव के चलते लोगों में अफरा-तफरी मच गई और नगर परिषद की व्यवस्थाओं को लेकर आक्रोश भी देखने को मिला. जलभराव की सूचना मिलते ही नगर परिषद के इंजीनियर अनिल मिश्रा दलबल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में तत्काल अस्थायी व्यवस्था बनाकर पानी निकालने का काम शुरू कराया गया. काफी मशक्कत के बाद सड़क और घरों में भरा पानी बाहर निकाला गया.

ये भी पढ़ें: Mauganj: नदी में नहाने गए दो किशोरों की डूबने से हुई मौत, 5 घंटे चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद झाड़ियों में मिले शव

फिलहाल नगर परिषद की टीम ने अस्थायी रूप से पानी निकासी की व्यवस्था तो कर दी है, लेकिन सवाल अब भी कायम है. क्या हर बारिश में इसी तरह पानी निकालने की जुगाड़ होगी? या नईगढ़ी को स्थायी जल निकासी व्यवस्था मिलेगी?

Exit mobile version