Vistaar NEWS

Mauganj News: 24 घंटे में कानून का शिकंजा! किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म के दोनों आरोपी गिरफ्तार, पुलिस की त्वरित कार्रवाई

mauganj news

आरोपी गिरफ्तार

Mauganj News: मऊगंज जिले के थाना लौर क्षेत्र में 14 वर्षीय किशोरी के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म की घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया. घटना की सूचना मिलते ही लौर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए महज 24 घंटे के भीतर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस की इस तेज कार्रवाई को गंभीर अपराधों के प्रति सख्त रुख के रूप में देखा जा रहा है.

क्या है पूरा मामला?

पुलिस के अनुसार, 14 जुलाई 2026 को घटना की सूचना प्राप्त होने के बाद पीड़िता का बयान महिला पुलिस अधिकारी की उपस्थिति में दर्ज किया गया. प्राप्त तथ्यों के आधार पर थाना लौर में अपराध क्रमांक 318/26 दर्ज करते हुए भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), पॉक्सो अधिनियम तथा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया.

दोनों आरोपी गिरफ्तार

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल विशेष टीम गठित कर संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी. त्वरित घेराबंदी के बाद समीर अंसारी (21 वर्ष), निवासी ग्राम हंसलो, थाना नईगढ़ी तथा ऐफाज मोहम्मद उर्फ सोनू (25 वर्ष), निवासी ग्राम सरवरा, थाना लौर को गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और मामले के अन्य पहलुओं की भी गहन जांच जारी है.

ये भी पढ़ें-Mauganj News: एमपी की सबसे अनोखी ग्राम पंचायत! खंडहर भवन पर लगा दी पन्नियां, विकास कार्य ठप होने से हितग्राही परेशान

आगे की जांज जारी रहेगी

नाबालिगों के विरुद्ध होने वाले अपराध समाज के लिए गंभीर चिंता का विषय हैं. ऐसे मामलों में पुलिस की त्वरित कार्रवाई पीड़ित परिवार के लिए न्याय की दिशा में पहला महत्वपूर्ण कदम होती है. अब पूरे मामले में आगे की जांच और न्यायिक प्रक्रिया जारी रहेगी तथा दोष सिद्ध होने पर न्यायालय कानून के अनुसार निर्णय देगा.

Exit mobile version