Vistaar NEWS

Mauganj News: मऊगंज विधायक प्रदीप पटेल के नाम से बनी फर्जी Facebook ID, लोगों से मांगे जा रहे पैसे

Pradeep Patel Fake Facebook ID

विधायक प्रदीप पटेल के नाम से फर्जी आइडी

Mauganj News: मऊगंज विधायक प्रदीप पटेल के नाम और फोटो का इस्तेमाल कर अज्ञात व्यक्ति द्वारा फर्जी सोशल मीडिया फेसबुक आईडी बनाए जाने का मामला सामने आया है. आरोप है कि फर्जी आईडी के जरिए लोगों से पैसे की मांग की जा रही है. मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायत देकर आरोपी की पहचान कर कड़ी कार्रवाई की मांग की गई है.

फर्जी आइडी के नाम पर लोगों को भ्रमित किया गया

शिकायत में बताया गया है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने मऊगंज विधायक प्रदीप पटेल के नाम एवं फोटो का दुरुपयोग करते हुए फेसबुक पर फर्जी आईडी तैयार की है. इस आईडी के माध्यम से लोगों को भ्रमित किया जा रहा है और कथित तौर पर आर्थिक मदद के नाम पर पैसे मांगे जा रहे हैं. शिकायतकर्ता के अनुसार, फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए आम लोगों के बीच भ्रम की स्थिति पैदा करने के साथ-साथ विधायक की प्रतिष्ठा और सार्वजनिक छवि को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है.

सोशल मीडिया पर फर्जीवाड़े से मचा हड़कंप

विधायक जैसे जनप्रतिनिधि के नाम और तस्वीर का इस्तेमाल कर फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट बनाकर लोगों से संपर्क करना गंभीर मामला माना जा रहा है. शिकायत में आशंका जताई गई है कि यदि समय रहते इस फर्जी आईडी पर कार्रवाई नहीं की गई तो आरोपी और अधिक लोगों को अपना निशाना बना सकता है.

ये भी पढ़ें-Satna News: 80वें स्वतंत्रता दिवस पर केंद्रीय जेल से 12 आजीवन बंदियों की रिहाई, गीता और पौधा देकर किया विदा

पुलिस से साइबर जांच और कार्रवाई की मांग

शिकायतकर्ता ने पुलिस अधीक्षक से पूरे मामले की गंभीरता से जांच कराने की मांग की है. साथ ही फर्जी फेसबुक आईडी संचालित करने वाले व्यक्ति की पहचान कर उसके खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई किए जाने का अनुरोध किया गया है.

अब पुलिस जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि फर्जी आईडी किस व्यक्ति द्वारा संचालित की जा रही थी और लोगों से पैसे मांगने के पीछे उसका वास्तविक उद्देश्य क्या था. फिलहाल मामला सोशल मीडिया के दुरुपयोग और जनप्रतिनिधि की पहचान के कथित फर्जी इस्तेमाल से जुड़ा होने के कारण चर्चा में है.

Exit mobile version