Rewa News: मध्य प्रदेश के रीवा से चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां एक महिला रात भर एक अजगर के साथ सोती रही. जब सुबह सोकर उठी तो उसके होश उड़ जाते हैं. परिजनों ने इस मामले की सूचना वन विभाग को दी. टीम मौके पर पहुंची और अजगर को कड़ी मशक्कत के बाद रेस्क्यू कर लिया गया.
क्या है पूरा मामला?
दरअसल, ये पूरा मामला रीवा जिले के सिरमौर का है. यहां वार्ड नंबर 11 में मुंशी प्रेमचंद द्विवेदी के घर विशालकाय अजगर घुस गया. कमरे में सो रही महिला के सिरहाने डेरा जमाकर सांप बैठा रहा. महिला को इस बात की भनक तक नहीं लगी. महिला आराम से सोती रही. सुबह करीब 5 बजे जब महिला की आंख खुली तो देखा कि बड़ी-सी घुमावदार चीज पड़ी हुई.
जब उसे पता कि उसके बिस्तर के बगल में 12 फीट लंबा अजगर कुंडली मारकर बैठा हुआ है तो पैरों तले जमीन खिसक गई. महिला बिल्कुल शांत रही. बिना शोर मचाए कमरे से निकल गई. परिजनों को इस बारे में बताया.
वन विभाग की रेस्क्यू ऑपरेशन
कमरे में विशालकाय अजगर को देखकर हड़कंप मच गया. महिला के परिजनों ने वन विभाग की टीम को इस बारे में सूचना दी. मौके पर पहुंचकर टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया. कड़ी मशक्कत के बाद 12 फीट लंबे अजगर को सुरक्षित बाहर निकाला गया. अजगर के घर से बाहर निकलने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली. वन विभाग ने भी सांप को सुरक्षित स्थान पर छोड़ने की बात कही.
ये भी पढ़ें: आजादी के बाद पहली बार सीधी पहुंचेगी ट्रेन, अश्विनी वैष्णव सतना–देवेंद्रनगर, रीवा–चुरहट रेल रूट का करेंगे उद्घाटन
सबसे अच्छी बात ये रही कि अजगर नहीं किसी पर हमला नहीं किया. रात भर विशालकाय जीव के पास सोती महिला पर किसी तरह से हावी नहीं हुआ. समय पर एक्शन होने के कारण बड़ी मुसीबत टल गई.
