Vistaar NEWS

विंध्यवासियों के लिए खुशखबरी, रीवा से भोपाल और कोलकाता का सफर हुआ आसान, शुरू होंगी 2 नई फ्लाइट्स

Rewa Airport

रीवा एयरपोर्ट

इनपुट-विवेक तिवारी

Rewa News: विंध्यवासियों के लिए खुशखबरी है. 9 अगस्त से रीवा को कोलकाता एवं भोपाल के लिए नई विमान सेवा की सौगात मिलने जा रही है. यह नई हवाई सेवा से विंध्य क्षेत्र को देश के पूर्वी भाग सहित अन्य महत्वपूर्ण शहरों से और अधिक प्रभावी रूप से जोड़ेंगी. रीवा एयरपोर्ट बनने के बाद 10 नवम्बर 2025 को यहां से 72 सीटर रीवा दिल्ली पहला प्लेन उड़ा था उसके बाद 22 दिसंबर 2025 को रीवा इंदौर और मार्च 2026 में रीवा रायपुर के लिए हवाई सेवा शुरू हुई.

अब रीवा भोपाल और कलकत्ता से जुड़ जाएगा

इस दौरान 35 हजार से ज्यादा यात्रियों ने यात्रा की और अब 9 अगस्त को रीवा भोपाल और कलकत्ता से जुड़ जाएगा. भोपाल में मुख्यमंत्री मोहन यादव और केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजुरापु राममोहन नायडू हरि झंडी दिखाकर एरोप्लेन को रवाना करेंगे. उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा कि रीवा में हवाई संपर्क का लगातार विस्तार हो रहा है. रीवा से कोलकाता एवं भोपाल के लिए शुरू होने वाली नई विमान सेवाएं विंध्य क्षेत्र में उद्योग, व्यापार, शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन एवं निवेश की संभावनाओं को नई गति देंगी तथा क्षेत्र के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी.

बेहतर हवाई संपर्क

उन्होंने कहा कि बेहतर हवाई संपर्क से विंध्य क्षेत्र राष्ट्रीय विकास की मुख्यधारा से और अधिक सशक्त रूप से जुड़ेगा तथा स्थानीय नागरिकों, विद्यार्थियों, उद्यमियों और पर्यटकों को इसका प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा. उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा कि रीवा से इंदौर पहुंचने के बाद यात्रियों को मुंबई, पुणे, हैदराबाद, जयपुर, दिल्ली और अहमदाबाद के लिए भी कनेक्टिंग फ्लाइट्स आसानी से मिल जाएंगी.

शेड्यूल की जानकारी

उपमुख्यमंत्री ने शेड्यूल की जानकारी देते हुए बताया कि पहली फ्लाइट भोपाल से शाम 5:35 बजे (17:35) चलकर शाम 7:05 बजे (19:05) रीवा पहुंचेगी. वहीं, कोलकाता के लिए दूसरी फ्लाइट रीवा से शाम 7:30 बजे रवाना होकर रात 9:40 बजे कोलकाता पहुंचेगी. वापसी में यह फ्लाइट कोलकाता से दोपहर 1:10 बजे चलकर दोपहर 3:15 बजे रीवा पहुंचेगी.

ये भी पढे़ं- MPESB Recruitment 2026: MPESB में 2306 पदों पर भर्ती का मौका, 200 पटवारी की वैकेंसी, ऐसे करें आवेदन

Exit mobile version