Vistaar NEWS

Rewa Road Accident: रीवा में दर्दनाक सड़क हादसा, बस और टैंकर की जोरदार टक्कर, 5 लोगों की मौत

Rewa Road Accident

रीवा में जोरदार सड़क हादसा

Rewa Road Accident: मध्य प्रदेश के रीवा में बुधवार (2 सितंबर 2026) को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. नेशनल हाईवे-39 पर बदवार बस स्टैंड के पास बस और टैंकर के बीच जोरदार टक्कर हो गई. टैंकर और बस दोनों पलट गए. इस हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई है. घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है. राहत और बचाव कार्य जारी है.

बस में 40 यात्री सवार थे

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बघोर ट्रैवल्स की बस रीवा से सीधी की ओर जा रही थी. इस दौरान टैंकर ने बस को पीछे से टक्कर मार दिया. बस सड़क से नीचे उतरकर तालाब में पलट गई. इससे वहां चीख-पुकार मच गई. अब तक जानकारी सामने आई है कि हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई है. बस के नीचे कई यात्रियों के फंसे होने की आशंका है. बताया जा रहा है कि यात्री बस में 40 यात्री सवार थे.

पीएम मोदी ने जताया दुख

सड़क हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया है. सोशल मीडिया साइट एक्स पर पोस्ट कर उन्होंने लिखा कि मध्य प्रदेश के रीवा में हुए हादसे में लोगों की जान जाने की घटना दुखद है. मेरी संवेदनाएं उन लोगों के साथ हैं जिन्होंने अपनों को खोया है. घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं.

ये भी पढ़ें: रीवाः कल्पना मिश्रा के परिजनों का मेडिकल कॉलेज के डीन पर गंभीर आरोप, FIR की मांग को लेकर धरने पर बैठे

Exit mobile version