Vistaar NEWS

‘मैं गुंडा हूं…’, ड्यूटी के दौरान नशे में लड़खड़ाते मिला रीवा का पुलिसकर्मी, Video

Rewa Police Viral Video

रीवा पुलिसकर्मी का नशे के हालत में वीडियो वायरल

On Duty Cop Drunk: मध्य प्रदेश के रीवा पुलिस का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें अमहिया थाने का एक कांस्टेबल ड्यूटी के दौरान नशे की हालत में दिखाई दे रहा है. इस दौरान उसने अपने आप को गुंडा बताते हुए लोगों को धमकाते नजर आ रहा है. हैरानी बात तो यह है कि इन दिनों रीवा में पुलिस “नशे से दूरी है जरूरी 2.0” अभियान चलाकर लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक करने में जुटी है. इसी दौरान सामने आए इस वीडियो पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली पर ही सवाल खड़े कर दिए.

जानकारी के मुताबिक, यह वीडियो रीवा के अमहिया थाने का है. सोशल मीडिया पर जब यह वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी लोग सवाल उठाने लगे. वीडियो में दिखाई दे रहा है कि पुलिसकर्मी नशे की हालत में थाने के अंदर झूम रहा है. इस दौरान किसी ने उसकी वीडियो बना ली. वीडियो बनते देख पुलिसकर्मी ने दावा कि उससे एक पत्रकार ने शराब पिलाने की बात कही, तो उन्होंने कहा कि हम शराब तो नहीं पिलाएंगे, बल्कि जूता मारेंगे.

कानून सबके लिए बराबर होने चाहिए

वहीं, वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने कहा कि अगर पुलिसकर्मी की जगह कोई आम आदमी होता, तो पुलिस उसके साथ क्या करती. उस पर एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तार कर लेती. लेकिन वे पुलिसवाले हैं, इसलिए उन पर कोई सख्त कार्रवाई नहीं की जाएगी. जबकि कानून सबके लिए बराबर होना चाहिए.

ये भी पढ़ेंः ‘मेहरिया वो है या तुम? वो गाली दे रही, तुम…’, रीवा कलेक्टर ने वेंडर को लगाई फटकार

पुलिस की विश्वसनीयता पर उठे सवाल

फिलहाल, इस मामले ने रीवा पुलिस की विश्वसनीयता और जवाबदेही पर सवाल खड़े कर दिए हैं. हैरानी की बात तो यह कि इन दिनों रीवा पुलिस “नशे से दूरी है जरूरी” अभियान चला रही है. लोगों का कहना है कि जिन कंधों पर कानून की रक्षा की जिम्मेदारी है, अगर उन्हीं पर ऐसे आरोप लगें, तो जनता का भरोसा कैसे कायम रहेगा?

Exit mobile version