Vistaar NEWS

Chitrakoot: शारदा देवी के दर्शन करने जा रहे श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो झूरी नदी में गिरी, 2 की मौत, 4 लोग घायल

satna bolero vehicle accident chitrakoot

चित्रकूट सड़क हादसा

Chitrakoot Road Accident: मध्य प्रदेश के सतना जिले के चित्रकूट में रविवार को दर्दनाक हादसा हो गया. शारदा देवी के दर्शन के लिए मैहर जा रहे श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो नदी में गिर गई. हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई और 4 लोग घायल हैं. घायलों को जानकीकुंड अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

सभी कानपुर के रहने वाले

चित्रकूट थाना क्षेत्र में झूरी नदी के पास रविवार तड़के लगभग 3 बजे एक बोलेरो अनियंत्रित होकर नदी में जा गिरी. जिससे एक दर्दनाक हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई और 4 अन्य घायल हो गए. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बोलेरो में सवार सभी छह यात्री उत्तर प्रदेश के कानपुर के रहने वाले थे. कानपुर से मैहर स्थित मां शारदा मंदिर के दर्शन के लिए जा रहे थे.

पैदल तीर्थयात्रियों ने की मदद

इस हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. हादसे के बाद सड़क से गुजर रहे राहगीरों और पैदल तीर्थयात्रियों ने तत्परता दिखाते हुए नदी के पानी में उतरकर घायलों और मृतकों को बाहर निकाला. घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम तुरंत मौके पर पहुंची, पुलिसकर्मियों ने सभी घायलों और पीड़ितों को चित्रकूट स्थित जानकीकुंड अस्पताल पहुंचाया. जहां डॉक्टरों ने 2 लोगों को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल अन्य 4 यात्रियों का इलाज जारी है. हादसे के सही कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है और पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

ये भी पढ़ें: MP News: नवरात्रि में मांस-मछली-अंडे पर प्रतिबंध, मैहर में 11 से 20 अक्टूबर के लिए जारी हुआ आदेश

मृतकों की पहचान

मृतकों की पहचान सुनील गुप्ता (50 साल) और हिमांशु सिंह सेंगर (30 साल) के तौर पर हुई है. राजकुमार गुप्ता (37 साल), गोपाल तिवारी (42 साल), दीपक तिवारी (35 साल) और राहुल पांडे (35 साल) घायल हुए हैं, जिनका इलाज जारी है.

Exit mobile version